हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 22 July: सावन के पहले सोमवार के दिन किसकी चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: 12 राशियों में से किस राशि के लोगों के सावन का पहला दिन शुभ रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: सावन की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 22 जुलाई सोमवार को सावन का पहला दिन है? इस दिन 12 राशियों में से किस राशि की किस्मत चमकेगी और किस राशि के जातकों के लिए सावन का पहला दिन शुभ रहेगा आइए इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं।

 मेष राशि

संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में लिया गया कदम सार्थक होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। चंद्रमा का बीज मंत्र पढ़ें। हनुमान चालीसा का पाठ आवश्यक करें।

वृषभ राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। परिवार व मित्रों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी दान करें तो अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि 

सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। चंद्रमा का बीज मंत्र करेंगे तो मन को शांति मिलेगी वह शिवलिंग पर जल अर्पित करें। संकट मोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

कर्क राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शिवलिंग पर मोती अर्पित करेंगे तो भाग्य की प्राप्ति होगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। धन सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह स्नान करके सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी की आरती करें।

कन्या राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। किसी गरीब को भोजन करा दें व गाय को हरा चारा खिलाएं। सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन

तुला राशि

पारिवारिक जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। दूसरों से सहयोग मिलेगा। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी गरीब को भोजन करा दें। संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में परिवर्तन होगा। बंदरों को गुड़ चना या केले खिलाये तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें।

विज्ञापन

धनु राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। अनचाही यात्रा हो सकती है। पीले रंग का वस्त्र धारण करने से मन में शांति आएगी। बिना वजह किसी से ना उलझे। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक हानि के योग बन रहे हैं। बिना वजह किसी की गवाही न दें। चंद्रमा का बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन दें तो दिन अच्छा रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बिना वजह किसी को सलाह देने से दिक्कत उसका सामना करना पड़ेगा। शांत रहे वह शिव की उपासना करें तो दिन ठीक रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन राशि 

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शेयर मार्केट में सफलता के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी गरीब को केले दान करें तो दिन अच्छा जाएगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola