Aaj Ka Rashifal 21 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या और प्रतिपदा तिथि रहेगी. साथ ही चित्रा और स्वाति नक्षत्र का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा राहुकाल भी रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में बुध ग्रह, तुला राशि में सूर्य ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति, कन्या राशि और तुला राशि में चंद्र ग्रह (गोचर), कन्या राशि में शुक्र ग्रह, तुला राशि में मंगल ग्रह विराजमान रहेंगे. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे. आर्थिक वृद्धि के प्रयास निश्फल होंगे. व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे. फिजूल की बातों से दूर रहें. सामाजिक मामलों में आलोचना होगी.
वृषभ राशि
संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे. व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी. अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा. परिश्रम का महत्व समझें. वाद-विवाद में नहीं पड़ें.
मिथुन राशि
अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी. आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा. कला की तरफ रुझान होगा. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. आय में वृद्धि के योग हैं.
कर्क राशि
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है. संतान की चिंता रहेगी. शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा.
सिंह राशि
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी. संतान सुख संभव है. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे. महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे. सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी.
कन्या राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक वाद-विवाद को टालें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आत्मविश्वास बढ़ेगा. यात्रा संभव है.
तुला राशि
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी. व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे. वाहन क्रय करने के योग हैं. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. समय अनुकलता का आभास होगा.
वृश्चिक राशि
कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे. संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी. सोचे हुए काम बनेंगे. बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी. व्यापार अच्छा चलेगा. दूसरों की देखा-देखी ना करें.
धनु राशि
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा. व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी. किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी.
मकर राशि
बोलने से पहले सोचें. जूठ बोलने से बचें. दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा. सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे. पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी. यात्रा संभव है.
कुंभ राशि
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है. अपने स्वभाव परिवर्तन लाना जरूरी है. घर में क्लेश बढ़ेगे. पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.
मीन राशि
परिजनों से सहयोग मिलेगा. मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे. व्यापार अच्छा चलेगा, आय से अधिक व्यय नहीं करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines