हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 21 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 21 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो इस बारे में आपको दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 21 दिसंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 21 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. 9 ग्रहों की स्थिति की बात करें तो केतु ग्रह सिंह राशि में, बुध ग्रह वृश्चिक राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह और चंद्र ग्रह धनु राशि में रहने वाले हैं. साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, बव करण, बालव करण, कौलव करण, वृद्धि योग, ध्रुव योग और आडल योग का निर्माण हो रहा है. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 21 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: 
आज किसी से विवाद न करें और न ही अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करें. यात्रा करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा. आप अपनी मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे. हालांकि, कुबुद्धि से हानि होना संभव है.

वृषभ राशि: 
पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी. इसके अलावा आप पैरों में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे. आज उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. साथ ही कोई जोखिम न उठाएं और व्यय पर ध्यान दें.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी. उम्मीद है कि प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिल जाएंगे. दिनभर आप अस्वस्थ महसूस करेंगे. हालांकि, आज आपको बकाया की वसूली होगी.

कर्क राशि
परिवार में पूछ परख कम होगी, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार होगा. साथ ही मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. इसके अलावा भय, चिंता तथा तनाव के माहौल से छुटकारा मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. आज किसी देव स्थान का भ्रमण करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा. साथ ही निवेश से लाभ होगा.

कन्या राशि: 
दिन की शुरुआत में कन्या राशि वालों पर आलस हावी रहेगा. इसके अलावा अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा. हालांकि, शाम के समय संतों का सानिध्य मिलेगा. आज आप वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 
वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी. आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. तुला राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. हालांकि, आज मकान बदलने से आपको लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- 21 दिसंबर 2025 को होगा साल का सबसे छोटा दिन, जानें कितनी देर तक रहेगी रात?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो वृश्चिक राशि वालों को लाभ देंगे. इसके अलावा कार्यस्थल में उन्नति होगी. हालांकि, दिनभर थकान रहने वाली है.

धनु राशि: 
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे. विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. अनाज में निवेश करना आज आपके लिए शुभ रहेगा. व्यापारी वर्ग सोच-विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि होना संभव है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज आपकी उन्नति होगी. साथ ही नए वस्त्र की प्राप्ति होना संभव है. हालांकि, माता-पिता अस्वस्थ रहेंगे. इसके अलावा आपका उनसे विवाद भी हो सकता है. दिन खत्म होने से पहले मकर राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. जॉब कर रहे जातकों को नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेगा.

कुंभ राशि: 
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा. साथ ही आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले धन लाभ होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा.

विज्ञापन

मीन राशि: 
पुराने मित्र से मुलाकात होना आज संभव है. इसके अलावा आपको दोस्तों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. मीन राशि वालों के आत्म-सम्मान में आज बढ़ोतरी होगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola