हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज नवरात्रि के दूसरे दिन बुलंदियों पर रहेंगे इन राशियों के सितारे, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 20 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है, जो कि मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा या आप पहले से ज्यादा परेशान रहेंगे तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 20 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जिस कारण नवरात्रि का दूसरा व्रत रखा जा रहा है. आज मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करना शुभ रहेगा. हालांकि, आज रेवती नक्षत्र और ब्रह्म योग भी बन रहा है. साथ ही दिशाशूल पश्चिम रहेगी. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 20 मार्च 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज आप अपनी मर्यादा में रहें और जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें. उम्मीद है कि कानूनी विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.

वृषभ राशि: 
अनजाने में आप कोई गलती कर सकते हैं, जिसके कारण नुकसान होने की संभावना है. हालांकि, नौकरी में स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं. आज आप कुछ नवीन योजनाएं भी बना सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
आज व्यवसाय से संबंधित नए अनुबंध प्राप्त होंगे. साथ ही आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी. शाम से पहले महत्वपूर्ण कार्य भी सिद्ध होंगे, लेकिन आज आप व्यर्थ के आडंबरों से दूर रहें. उम्मीद है कि रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल आपको मिलेगा.

कर्क राशि: 
कारोबार में कुछ कार्यसिद्धि होने से आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा. साथ ही व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे. उम्मीद है कि धर्म ग्रंथ के पठन-पाठन में आपकी रुचि रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
आज आपके परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा. परिवार में कोई शुभ कार्य की योजना बनेगी. हालांकि, आज आय से अधिक व्यय करने से आपको बचना होगा.

कन्या राशि: 
आज परिवारिक विवादों के कारण तनाव बढ़ेगा, लेकिन सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी. साथ ही व्यवसाय में उन्नति होगी, लेकिन आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 
नवरात्रि के दूसरे दिन की शुरुआत माता ब्रह्मचारिणी की पूजा से करेंगे तो अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा. हालांकि, व्यवसाय में काम का बोझ बढ़ेगा.

वृश्चिक राशि: 
कार्य की व्यस्तता के कारण वृश्चिक राशि के लोग थकान महसूस करेंगे. शाम से पहले अपनों से मन-मुटाव होने की स्थिति बनेगी, इसलिए दिनभर अपनी वाणी पर संयम रखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

धनु राशि: 
मेहनत और ईमानदारी के बल पर आप नौकरी में इच्छित पदोन्नति प्राप्त करेंगे. इसके अलावा व्यापार के विवादों का आज निपटारा होने की संभावना है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
व्यापार में प्रतिकूलता रह सकती है. आज अनावश्यक व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें. हालांकि, आपकी कुछ आदतों के कारण परिवार जनों को अपमानित होना पड़ सकता है.

कुंभ राशि: 
आज का दिन शुभ है. आपकी हर कामना पूरी होगी, लेकिन माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. आज शाम से पहले कामकाज में सुधार होगा. साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे. इसके अलावा आपको मौज-मस्ती करने के लिए भी समय मिलेगा.

विज्ञापन

मीन राशि: 
यदि आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही दिखाएंगे तो नुकसान होगा. इस समय कार्यस्थल पर हर किसी पर विश्वास न करें, बल्कि धैर्य और संयम के साथ काम करें. इसके अलावा निजी जीवन में निर्णय लेने में विलंब न करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola