Aaj Ka Rashifal 2 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 नवंबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. साथ ही दिशा पूर्व भाद्रपद और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. व्याघात और हर्षण योग रहेगा साथ ही विष्टी, बव, बालव औऱ कौलव करण रहेगा. आज तुलसी विवाह का पर्व मनाया जा रहा है. आज सूर्य देव को समर्पित रविवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा आप राशिफल पढ़कर जान सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज यानी 2 नवंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.
आज मेष से मीन तक सभी का भाग्यफल
मेष राशि
सोचते कुछ है होता कुछ ओर है. जीवन साथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है. बिना योजना के बनाए गए लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं, खर्च बढ़ेंगे.
वृषभ राशि
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी. आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे. पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा. निजी संबंधों में मधुरता आएगी.
मिथुन राशि
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी. सफलता से यश में वृद्धि होगी. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. भय बना रहेगा, संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे.
कर्क राशि
सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी. माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे. विवादों में कमी होगी. विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं.
सिंह राशि
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा. आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें. आज मौन रहना ही लाभदायक होगा.
कन्या राशि
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभरने की संभावना है. दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा.
तुला राशि
आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे. वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है. संपत्ति के विवाद समाप्त होंगे.
वृश्चिक राशि
अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाए रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, लाभ होगा. परिवार में शांति बनाए रखें. उदर रोग से पीड़ित रहेंगे, दिन मध्यम है.
धनु राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा. लंबे समय से अटके मामलों में आज गती आएगी. व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी. स्वास्थ्य नरम रहेगा, खर्च बढ़ सकता है. यात्रा के योग टालें.
मकर राशि
आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं. संतान के स्वास्थ में सुधार होगा. सोच के परे काम हो रहे हैं. लाभ से हानि का अनुपात कम होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. करियर में बदलाव आएंगे.
कुंभ राशि
आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है. नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे. आज धनलाभ होगा. शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा. कार्य की अधिकता रहेगी.
मीन राशि
समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यापर बदलने की जल्दबाजी ना करें. खर्च की जगह लाभ होगा. निराशा कम होगी. स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines