Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन 3 राशियों को आज सुनने को मिल सकती है खुशखबरी, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें 2 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां, तो आप यहां पर 2 मार्च 2026, शिव जी को समर्पित सोमवार का राशिफल पढ़ सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 2, 2026 06:36
Aaj Ka Rashifal 2 March 2026
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 मार्च 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही अश्लेषा नक्षत्र, अतिघंड योग और पूर्व दिशा शूल का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह सिंह राशि में और शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह कुंभ राशि में युति स्थिति में रहेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 2 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:
जल्दबाजी में लिए गए गलत निर्णय से परिणाम बदल सकता है. इसके अलावा घर में क्लेश होना संभव है. हालांकि, कुछ संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि:
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी, लेकिन दिनभर संतान की चिंता रहेगी. यदि आज आप हर कार्य को विवेक से कार्य करेंगे तो लाभ होगा. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले किसी संत के दर्शन होना भी संभव है.

मिथुन राशि:
आज किसी खास परिजन से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक करनी होगी. आज आपको माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. हालांकि, भवन भूमि में निवेश करने से लाभ होगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि:
अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो हानि हो सकती है. इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. उम्मीद है कि आज किए गए रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

सिंह राशि:
आप अपनी चतुराई से जरूरी काम पूरे करेंगे. हालांकि, विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होंगे. आज कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है. साथ ही आपके ऊपर भय व ‍चिंता हावी रहेगी. इसके अलावा फालतू खर्च होगा. आज जोखिम न लें, नहीं तो हानि हो सकती है.

कन्या राशि:
आज आपको अनचाही स्थिति का सामना करना पड़ेगा. उम्मीद है कि आज जो भी कार्य करेंगे, वो देरी से ही शुरू होंगे. इसके अलावा आर्थिक कष्ट से परेशानी होगी, लेकिन यात्रा सफल और निवेश शुभ रहेगा.

तुला राशि:
आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. दिनभर अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें. आज आपको लाभ के अवसर मिलने वाले हैं. साथ ही नए वाहन का सुख मिलना सम्भव है. दिन खत्म होने से पहले आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे.

वृश्चिक राशि:
आज की गई विदेश यात्रा सफल रहेगी, लेकिन नेत्र सम्बंधित पीड़ा हो सकती है. साथ ही किसी सरकारी काम के चलते परेशान होना पड़ सकता है. आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. साथ ही वैवाहिक बाधा दूर होगी. इसके अलावा नौकरी में तबादला होने के प्रबल योग बन रहे हैं.

धनु राशि:
आपकी संकुचित विचारधारा आपको पीछे धकेल रही है, इसलिए अपनी मानसिकता को बदलें. उम्मीद है कि आज लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. विवाहित जातक जीवनसाथी की नासमझी से परेशान व क्रोधित होंगे.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

मकर राशि:
परिवार के लोगों से आज विवाद न करें. दिनभर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. साथ ही शासकीय बाधाएं दूर होंगी. इसके अलावा आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ राशि:
आप व्यर्थ की चिंता को छोड़ अपनी सेहत पर ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि संपत्ति के कार्य से आज लाभ होगा. साथ ही उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन कुसंगति से हानि होगी. आज विरोधी भी सक्रिय रहेंगे.

मीन राशि:
आज पुराने व अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. साथ ही किसी खास दोस्त के माध्यम से कोई बड़ा गिफ्ट मिलेगा. इसके अलावा संतान की तरक्की से परिवार में शुभ कार्य होंगे. आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 06:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.