Chandra Grahan 2026

Video: शुभ या अशुभ, मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण? जानें

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का प्रभाव हमेशा अशुभ ही पड़े, ये जरूरी नहीं है. कुछ परिस्थितियों में चंद्र ग्रहण शुभ फल भी प्रदान करता है. चलिए जानते हैं बुध ग्रह की राशि मिथुन के जातकों के लिए 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण खुशियां लेकर आएगा या परेशानियां और ज्यादा बढ़ जाएंगी.

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को सिंह राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका मानव जीवन, पशु-पक्षियों और प्रकृति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. दरअसल, ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिस कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ऐसे में जहां कुछ लोगों को अपनी तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलेगी, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो समस्याओं से घिरे रहेंगे. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय की मानें तो मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों की कुंडली के तीसरे भाव में लगेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में साहस, छोटे भाई-बहन, लेखन, मीडिया, कम्युनिकेशन, आत्मविश्वास और छोटी यात्राओं का भाव माना गया है.

विज्ञापन

उम्मीद है कि चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के संवाद और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी. साथ ही छोटे भाई-बहन संग रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. इस बारे में और अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ