Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत 4 राशियों को होगा महालाभ, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें 1 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज मार्च महीने का पहला दिन है, जो कि कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से विस्तार से जानते हैं 1 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal 1 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 1 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 1 मार्च 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही पुष्य नक्षत्र, शोभन योग और पश्चिम दिशा शूल का संयोग बन रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो शनि ग्रह मीन राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, चंद्र ग्रह कर्क राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह, राहु ग्रह, शुक्र ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 1 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
जिन्हें आप अपना मानते थे, वो आपके विरोधी हो जाएंगे. हालांकि, अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ सकती है. इसके अलावा कुछ जरूरी कार्य में परिवार वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे सफलता मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, लेकिन जोखिम के कार्यों को करने से बचें. उम्मीद है कि आपका सामाजिक कद बढ़ेगा. रविवार के दिन आप पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटा लेंगे.

मिथुन राशि: 
संतान के करियर में आ रहे उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा, लेकिन धन कमाने के अवसर हाथ आएंगे. साथ ही निवेश में वृद्धि हो सकती है. मिथुन राशि वालों की आज रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज आप अपने खान-पान में सावधानी रखें क्योंकि पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है. इसके अलावा जमीन-जायदाद के कार्यों में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. आज आपकी रिश्तेदारों से भेंट होगी, जिससे अच्छा महसूस होगा. व्यापार की बात करें तो वो अच्छा चलेगा.

सिंह राशि: 
आज आपको भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी. उम्मीद है कि आप अपने प्रयासों से उन्नति का पथ प्रशस्त करेंगे. अगर आप दूसरों से बिना कारण आज नहीं उलझेंगे तो अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
घर-परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. दिन खत्म होने से पहले नए वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति होना भी संभव है. हालांकि, परिवार से जुड़ी किसी समस्या के कारण दुख होगा.

तुला राशि: 
आज आप व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. उम्मीद है कि दिनभर आप आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले तुला राशि वालों को वाहन का सुख मिलना भी संभव है. हालांकि, नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपने रहस्य दूसरों को न बताएं, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपके दांपत्य सुख में कमी आएगी.

धनु राशि: 
राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा. दिन खत्म होने से पहले आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे. साथ ही सुख-सुविधा में वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी. इसके अलावा विरोधी परास्त होंगे. जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनके कार्य की प्रशंसा होने के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि: 
अल्प परिश्रम से ही आज आपको लाभ होगा. इसके अलावा अटके कार्यों के पूरा होने से हर्ष होगा. ऑफिस में आज नई योजनाओं पर चर्चा होना संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
ऑफिस में आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले पारिवारिक जनों से मुलाकात होगी. इसके अलावा अनायास खर्च हो सकते हैं. आज आपके समाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने की भी संभावना है.

मीन राशि: 
आज आपके नए दोस्त बनेंगे, जिनके साथ अच्छा समय बिताएंगे. इसके अलावा परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा. साथ ही पुराना रुका पैसा मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ