आज सूर्य देव 3 राशियों पर बनाए रखेंगे कृपा दृष्टि, करियर व कारोबार में लग जाएंगे चार चांद

Aaj Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की छष्ठी तिथि है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

Today Rashifal, Rashifal Today, Aaj ka rashifal, aaj ka panchang

Aaj ka rashifal Sunday

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर यानि कार्तिक शुक्ल पक्ष की छष्ठी तिथि है। ऐसे में आज छठ पूजा का संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। राशिफल के मुताबिक रविवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

विज्ञापन

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में क्रोध प्रबल रहेगा इसलिए प्रतिदिन कुछ समय ध्यान आदि लगाएं। इससे मन शांत होगा। परिवार की किसी समस्या को लेकर मन अशांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के नए साधन तलाशेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से विचलित रहेंगे। दोस्त के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

शुभ अंक – 3

शुभ रंग – गेरुआ

विज्ञापन

वृष राशि

आज का दिन भविष्य की योजना बनाने और उसे साकार करने में मदद मिलेगी, लेकिन ध्यान रखें कि जातक किसी निर्णय को परिजनों पर बेवजह थोपने का प्रयास ना करें। पुरानी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ेगा। इसलिए बेहतर होगा शांत रहें। प्रेम संबंध मुश्किल में हैं संभालें। सेहत के मामले में लापरवाही से परेशानी बढ़ेगी।

शुभ अंक -4

विज्ञापन

शुभ रंग – बैंगनी

मिथुन राशि

आज का दिन वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक तरक्की योग बन रहे हैं। छात्रों को फोकस अपनी पढ़ाई पर ही करना है। सेहत पर ध्यान दें। घर में खुशियां दस्तक देंगी। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा जिसके चलते आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

शुभ अंक -2

शुभ रंग – बादामी

विज्ञापन

कर्क राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। मेडिटेश से मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जातक की नौकरी व ऑफिस में सहयोगियों से परेशानी रहेगी। परिवार में जातक की बात को महत्व दिया जाएगा। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज एनर्जी बराबर बनी रहेगी आपके अंदर काम को पूरा करने का एक जुनून बना रहेगा ।

शुभ अंक -1

विज्ञापन

शुभ रंग – सलेटी

सिंह राशि

विज्ञापन

आज का दिन आज का दिन समाज में सम्मान मिलेगा। पुरानी योजनाओं का प्रयास करें। इस सप्ताह भी परिवार से दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति लगातार सुधार करें। नौकरी में लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी बात का तनाव ना लें। माता-पिता की सेवा करें। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। इसलिए यदि संभव हो तो आज किसी तरह की बातचीत से बचें ।

शुभ अंक -3

विज्ञापन

शुभ रंग -लाल

कन्या राशि

विज्ञापन

आज का दिन  सामान्य रहेगा। कुछ नई बातें और बदलाव जीवन में होने वाले हैं। परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस से संबंधित कुछ अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, अवसर पहचानकर उनका लाभ उठाना सीखें। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज अपने क़ीमती समान को संभल कर रखें, उसके खोने का अंदेशा है।

शुभ अंक -5

विज्ञापन

शुभ रंग – बेबी पिंक

तुला राशि

विज्ञापन

आज का दिन भविष्य उज्जवल है। ऑफिस के जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलने का समय है। बिजनेस में किसी परिवारिक व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। धन की कमी धीरे-पूरी होने लगेगी। परिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगा। लेकिन फिर भी आज ध्यान रखें ख़ान पान का और साथ ही योगा मैडिटेशन ज़रूर करें ।

शुभ अंक -6

विज्ञापन

शुभ रंग – नीला

वृश्चिक राशि

आज का दिन लाभ मिलेगा। बिजनेस में भविष्य की योजनाएं लाभवर्धक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत ठीक रहेगा। सर्दी-जुकाम हो सकता है इसलिए ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें। गाड़ी चलाना आज आपके लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है सावधानी से चलें ।

विज्ञापन

शुभ अंक -7

शुभ रंग – संतरी

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जातक के जीवन से आर्थिक संकट इस सप्ताह दूर नहीं होगा। पारिवारिक सहयोग से बड़ी समस्याओं से उबर जाएंगे। बिजनेस में बेहतरी की संभावनाएं बनने लगेगी। सेहत अच्छा रहेगा। रिश्तो दूरियां बढ़ेगी। विवाह में देरी होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

शुभ अंक -9

विज्ञापन

शुभ रंग – आसमानी

मकर राशि 

आज का दिन आत्मविश्वास भरा रहेगा। मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और भविष्य की किसी योजना पर ठोस निर्णय लेंगे। बिजनेस में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। सदस्यों में तालमेल रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। मन की शांति को बनाये रखने के लिए आज थोड़ी देर पूजा पाथ ज़रूर करे ।

विज्ञापन

शुभ अंक -8

शुभ रंग – केसरिया

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज का दिन परिवार में किसी तरह का आयोजन होगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के पूरे हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक -4

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

मीन राशि

पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है, जिनकी मदद करना पड़ेगा। बिजनेस वाले जातक के लिए समय नई संभावनाओं वाला है। नौकरी में लोगों को अस्थिरता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी, लेकिन जल्द ही संभल जाएगी। माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

विज्ञापन

शुभ अंक -1

शुभ रंग -पीच कलर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ