हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: आज यानी 19 अगस्त को 12 राशियों में से किस राशि के जातकों का दिन शुभ रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 12 राशियां बताई गई हैं। जिनसे व्यक्ति का भविष्य पता चलता है। यानी किसी व्यक्ति का दिन कैसा गुजरेगा, ये राशिफल से बताया जा सकता है है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 19 अगस्त सोमवार के राशिफल में राशियों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कैसा गुजरेगा आपका दिन…

1. मेष राशि: 

पुराने कार्यों में तेजी लाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपको दूरस्थ स्थानों से सुखद समाचार मिलेंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

2. वृष राशि: 

अपनी योजनाओं पर अडिग रहें। हृदय स्पर्शी अनुभव मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें और किसी गाय को चार रोटी और गुड़ खिला दें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि: 

सधे कदमों से आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। मन व्यथित रहेगा। कार्यस्थल पर रचनात्मक प्रयास सफल होंगे। परिवार के सभी लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

4. कर्क राशि:  

घर पर विरोध हो सकता है। आर्थिक प्रगति के योग हैं। निजी और व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि: 

परिस्थितियों में अचानक बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की योग हैं। सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव का बीज मंत्र भी करें।

6. कन्या राशि: 

व्यावसायिक और निजी जीवन में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में जीवन में शांति और सफलता मिलेगी। घर के लिए खरीदारी करने की योग बनेंगे। इसलिए खर्च ज्यादा होगा। सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और घायल गोवंश का उपचार कर दें।

विज्ञापन

7. तुला राशि: 

आवश्यकता पड़ने पर परिवार अथवा मित्र निराश कर सकते हैं। जीवन में आध्यात्मिक खोज से परिवर्तन आएगा। विद्या से जुड़े लोगों को लाभ होगा। किसी गरीब बच्चों को भोजन करा दें और गाय को खाना खिलाएं।

8. वृश्चिक राशि: 

सहकर्मी से उचित परामर्श मिलेगा। सहज सरल रहते हुए प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा। सुबह बजरंगबाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं।

विज्ञापन

9. धनु राशि: 

जीवन चक्र को निकटता से देखने पर नई अंतर्दृष्टि विकसित होगी। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार के लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाना और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि: 

आत्ममंथन से लोगों के विषय में वह स्वयं के प्रति दृष्टि विकसित होगी। वाणी पर संयम रखें। कुत्तों को भोजन कराएं और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि: 

लंबे संघर्ष के बाद सकारात्मक परिवर्तन से योजनाएं फलीभूत होंगी। जीवन में शांति रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों में ना उलझें। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

12. मीन राशि: 

संबंधों में प्रेम व उत्साह रहेगा। कार्यस्थल पर साझा प्रयासों से अप्रत्याशित परिणाम अर्जित करेंगे। संगीत के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिलाना और बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola