Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: आज महाशिवरात्रि पर वृषभ-वृश्चिक समेत 5 राशियों को होगा धन लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 15 फरवरी 2026 का दिन?

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज शिव जी और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन दिन आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी या नहीं? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ 15 फरवरी 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार का राशिफल.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 15, 2026 07:19
Aaj Ka Rashifal 15 February 2026
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 15 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 15 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही वणिज करण, विष्टि करण, शकुनि करण, उत्तराषाढा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, व्यतीपात योग और वरीयान योग का संयोग बन रहा है. इसके अलावा आज महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि भी है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह कुंभ राशि में, चंद्र ग्रह धनु राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह कुंभ में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि केतु ग्रह सिंह राशि और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 15 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

---विज्ञापन---

मेष राशि: 
आज बोलने से पहले सोचें. साथ ही कारोबार में विवेक से कार्य करें. उम्मीद है कि आपको लाभ होगा. इसके अलावा संतान की चिंता बनी रहेगी.

वृषभ राशि: 
आज कई स्रोतों से धन लाभ होना संभव है. हालांकि, घर-परिवार की चिंता से तनाव में रहेंगे. साथ ही निजी कार्यों के चक्कर में भागदौड़ अधिक होगी. बता दें कि आज किया गया निवेश शुभ रहेगा.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि: 
आज आपको समय की अनुकूलता का आभास होगा. बता दें कि बड़े सौदों के लिए ये समय शुभ है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे.

कर्क राशि: 
आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा. साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा होगी. हालांकि, नौकरी में परिश्रम निरर्थक रहेगा. इसके अलावा लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. दिन खत्म होने से पहले विवाह प्रयास सफल रहेंगे.

सिंह राशि: 
दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी. साथ ही करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा. आज धन की प्राप्ति आसानी से होगी. इसके अलावा यात्रा सफल रहेगी और न्यायपक्ष मजबूत होगा.

कन्या राशि: 
आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे. साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. हालांकि, कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.

तुला राशि: 
आज व्यापारिक नई योजना बनेगी, जिससे लाभ होगा. हालांकि, कार्यप्रणाली में सुधार लाने की आवश्यकता है. आज आपको राजकीय सहयोग मिलेगा और उन्नति होगी, लेकिन अपनों से मनमुटाव हो सकता है.

वृश्चिक राशि: 
आज आपको गृहस्थ सुख मिलेगा. साथ ही धन लाभ हो सकता है. दिनभर व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. हालांकि, आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा. बता दें कि संतान के विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें सुबह से लेकर रात की पूजा तक के नियम

धनु राशि: 
आज 15 फरवरी 2026 को धनु राशि के लोग अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे. साथ ही लाभ के अवसर हाथ आएंगे. इसके अलावा सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. दिन खत्म होने से पहले स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा.

मकर राशि: 
आज का दिन प्रेम-प्रसंगों के लिए अनुकूल रहेगा. साथ ही यात्रा और निवेश सफल रहेगा. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले धन प्राप्ति के सुगम योग हैं, लेकिन जोखिम न लें.

कुंभ राशि: 
न चाहते हुए भी आज फालतू खर्च होगा. साथ ही मामूली चोट व विवाद आदि से हानि होना संभव है. आज परिवार के प्रति सजग रहें और जोखिम भरे काम न करें.

मीन राशि: 
आज किया गया निवेश शुभ रहेगा. साथ ही स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. हालांकि, काम की अधिकता रहेगी. इसके अलावा माता के स्वास्थ्य में कमी आएगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 07:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.