Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्व पुनर्वसु नक्षत्र, कौलव और तैतिल करण, सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है. आज ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के मुताबिक, आपके लिए दिन कैसा रहेगा आप यहां राशिफल पढ़ जान सकते हैं. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 14 अक्टूबर 2025, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष
दिन आनंदपूर्वक बीतेगा. मित्रों के पीछे धनखर्च हो सकता है और लाभ भी होगा. सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन अच्छा चलेगा. लाभ के नए स्रोत दिखाई देंगे. अचानक धन लाभ होने की संभावना है.
वृषभ
नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वालों के लिए अनुकूल दिन है. नौकरी तथा व्यवसाय में लाभ मिलेगा. पद लाभ के संयोग बनेंगे. व्यापार में प्रगति से योग बने हुए हैं. सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन
आपके कार्य में आज विलंब हो सकता है. शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह रहेगा. नौकरी में अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार से मन दुखी हो सकता है. महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है.
कर्क
बाहर के खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें. नए संबंध तकलीफदायक साबित हो सकते हैं. आज पैसों की तंगी हो सकती है.
सिंह
जीवनसाथी के बीच मामूली कारणों से मनमुटाव हो सकता है. सांसारिक विषयों के बारे में सोचकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है. विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी.
कन्या
शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. घर में सुख-शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव करेंगे. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में लाभ मिलेगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.
तुला
रचनात्मक क्षमताओं का उत्तम उपयोग कर सकेंगे. संतान की प्रगति होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी. तन-मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. विचारों की अधिकता से मन विचलित रहेगा. किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें.
वृश्चिक
आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव कर सकते हैं. किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है. परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है. माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है.
धनु
अध्यात्म की तरफ आपका आकर्षण रहेगा. नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है. हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा.
मकर
वाणी और व्यवहार में संयम रखें. परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. आज शेयर-सट्टा में पूंजी निवेश का विचार कर सकते हैं. आर्थिक लाभ होगा. स्वास्थ्य संबंधी कुछ शिकायत रहेगी. नकारात्मक विचारों से दूर रहना हितकर होगा.
कुंभ
शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. सगे-संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा. मिष्टान्न का आनंद लेंगे. घूमने-फिरने का कार्यक्रम आयोजित हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है.
मीन
आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने की आवश्यकता है. एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है. मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद ना हो ध्यान रखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines