Aaj Ka Rashifal 13 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. साथ ही पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, व्यतिपात योग और पश्चिम दिशा शूल रहेगी, जबकि केवल चंद्र ग्रह का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 13 मार्च 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
इस राशि के जातकों के परिवार में शुभ प्रसंगों के अवसर आएंगे. उम्मीद है कि आपके अपने परिजनों के सहयोग से ही कोई जरूरी कार्य होगा. आज दिनभर आपका भाग्य साथ देगा और समस्याओं का समाधान मिलेगा.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि: 
यह समय आपके कारोबार में विस्तार के लिए सबसे उपयुक्त है. जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी. आज कोई विशेष निर्णय भावनात्मक स्तर पर भी लेना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि: 
इस राशि के जातकों को आज अपने पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. साथ ही आप किसी पुराने रोग से परेशान रहेंगे. हालांकि, प्रभावशाली व्यक्तियों से आपको लाभ होगा. आज आपको नौकरी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

कर्क राशि: 
आज आप किसी की भी निंदा न करें. उम्मीद है कि दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा. व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ आज कर सकते हैं.

सिंह राशि: 
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे. इसके अलावा परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज आपको कोई शुभ व आपके अनुकूल समाचार भी प्राप्त होगा.

कन्या राशि: 
धन निवेश करते समय धनु राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. हालांकि, समय आपके अनुकूल ही रहेगा. आज घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी. आज आप कोई विशेष यात्रा भी कर सकते हैं.

तुला राशि: 
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे. साथ ही नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. शाम तक सरकारी कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको आलस्य और प्रमाद से बचना होगा. उम्मीद है कि आज के दिन यात्रा से आपको धन प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि: 
अनजाने में हुई गलती के कारण आप दुखी रहेंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बता दें कि समय आज आपके लिए मध्यम रहेगा.

धनु राशि: 
साझेदारी में किया धन का निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा. उम्मीद है कि आज आपको अपने पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करनी होगी. हालांकि, कुंडली में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. आज आपको स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

मकर राशि: 
कारोबारी परिस्थिति में सुधार होगा. आप आज अपना काम कम समय में पूरा करने का प्रयास करेंगे, लेकिन जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. दिनभर लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि आपका अपना आपको धोखा दे सकता है.

कुंभ राशि: 
इस राशि के जातकों को अपनी मनमर्जी करने के कारण नुकसान होने की संभावना आज अधिक है, इसलिए अपने व्यवहार में नरमी लाएं. आज कुंडली में यात्रा के भी योग बन रहे हैं. हालांकि, दिमाग में नकारात्मकता हावी होने के कारण निर्णय लेने में विलंभ होगा. उम्मीद है कि दिनभर शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी रहेगा.

मीन राशि: 
तकनीकी खराबी के कारण कुछ कार्य लंबित होंगे. हालांकि, लापरवाही के कारण कार्यक्षेत्र में समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. इसके अलावा निजी जीवन में उथल-पुथल रहना भी संभव है. आज आपको अपने परिवार को समय देना होगा, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं. आज आपको पेट से संबंधित परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.