हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मंगलवार को कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: आज यानी 13 अगस्त मंगलवार 12 राशि के लिए कितना खास होगा और कितना नहीं? ये आप राशिफल की मदद से जान सकते है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: दैनिक राशिफल में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। आपका आज का दिन कैसा रहेगा। किस राशि के लिए कौनसे उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे। किस राशि के जातकों को कौनसी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 13 अगस्त मंगलवार के राशिफल में बताया है। आप भी अपने आज के बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

1. मेष राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों से रिश्तों में बिगाड़ आ सकता है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

3. मिथुन राशि

शुक्र के परिवर्तन के कारण यात्रा के योग हैं। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

शान सप्ताह का सहयोग प्राप्त होगा। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

5. सिंह राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल दें तथा गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

7. तुला राशि

बहु प्रतिशत कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

8. वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी एग्जाम की तैयारी अगर कर रहे हैं तो सफलता मिलने के योग है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।

9. धनु राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

10. मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

11. कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। तनाव मिल सकता है। बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

12. मीन राशि

सुखद समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। अगर आप शोध के क्षेत्र में हैं तो सफलता मिलेगी। समस्या का समाधान होगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola