---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: आज 12 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 12 फरवरी 2026 का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है या नहीं? अगर हां, तो इस बारे में आपको अपनी राशि की मदद से दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 12 फरवरी 2026 के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 12, 2026 08:34
Aaj Ka Rashifal 12 February 2026
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 12 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 12 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र, हर्षण योग और दक्षिण दिशा शूल का संयोग बन रहा है. 9 ग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 12 फरवरी 2026, विष्णु जी को समर्पित गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी. साथ ही बिना सोचे-समझे किए गए निवेश से धन हानि होना संभव है. दिन खत्म होने से पहले परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है. इसके अलावा आज आपके व्यय में वृद्धि होगी.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि: 
कारोबार में नए अनुबंध होने से आज 12 फरवरी 2026 को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इसके अलावा बकाया की वसूली हो सकती है. आज आपके रुके कार्यों में गति आएगी. साथ ही यात्रा मनोनुकूल रहेगी.

मिथुन राशि: 
आज आपकी कार्यपद्धति में सुधार होगा. इसके अलावा नई योजना लाभ देगी. हालांकि, आज आप अस्वस्थ रहेंगे.

---विज्ञापन---

कर्क राशि: 
आज आपकी उन्नति होगी, जिसे देखकर शत्रु जलेंगे और आपको कष्ट देंगे. इसके अलावा आपकी आज तंत्र-मंत्र में रुचि भी बढ़ेगी. दिन खत्म होने से पहले कुछ कार्यों में गति आएगी. साथ ही आर्थिक लाभ होगा.

सिंह राशि: 
पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे. इसके अलावा चोट लगने व चोरी होने से हानि होना संभव है. आज लाभ के अवसर आपके हाथ से निकलेंगे.

कन्या राशि: 
आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी. कन्या राशि वालों को आज गृहस्‍थ सुख मिलेगा. साथ ही राजकीय सहयोग मिलेगा. हालांकि, कुछ खास चीज के चोरी होने से हान‍ि होना संभव है. आज आप कोई जोखिम न लें.

तुला राशि: 
निजी जीवन को लेकर तनाव में रहेंगे. हालांकि, कारोबार में लाभ होगा. दिन खत्म होने से पहले तुला राशि वालों की बेरोजगारी दूर हो सकती है. उम्मीद है कि आज किए गए निवेश से लाभ होगा.

वृश्चिक राशि: 
आज बहनों से विवाद होगा, लेकिन बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. आज जरूरी कार्य सिद्ध होंगे. साथ ही निवेश से लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

धनु राशि:
आपका बात-बात पर गुस्सा करना जरूरी कार्य बिगाड़ सकता है. दिन खत्म होने से पहले धनु राशि वालों को दु:खद समाचार मिल सकता है. आप आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें, नहीं तो हानि हो सकती है.

मकर राशि: 
जरूरी कार्य की पूर्णता से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी. आज आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. दिन खत्म होने से पहले बौद्धिक कार्य सफल होंगे.

कुंभ राशि: 
आज आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही जरूरी कार्य के सिद्ध होने से आत्मसम्मान बढ़ेगा. हालांकि, दिन खत्म होने से पहले आपके व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे.

मीन राशि: 
अपने अधिकारों का आज आप गलत प्रयोग न करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं. संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा आज सफल होगी. विवाहित जातकों को आज जीवनसाथी की चिंता रहेगी. हालांकि, बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है. आज निवेश करना शुभ रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 12, 2026 08:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.