Budhaditya Rajyog 2026 Rashifal: ये 3 राशि वाले अपनी बुद्धि-विवेक से घर लाएंगे नोटों की बोरी, बुधादित्य राजयोग बनाएगा मालामाल

Budhaditya Rajyog 2026 Rashifal: 13 फरवरी 2026 से कुंभ राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है, जो कई राशियों की किस्मत चमकाएगा, पर 3 राशियों के लिए यह समय धन, पद और व्यापार में बड़ी छलांग का संकेत दे रहा है. बुद्धि और सही फैसलों से इन राशियों के जातकों पर धन बरसेगा. चेक करें क्या आपकी राशि भी इस भाग्यशाली सूची में शामिल है?

budhaditya-yog

Budhaditya Rajyog 2026 Rashifal: 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति से शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. बुध पहले से ही कुंभ में स्थित हैं और सूर्य के प्रवेश करते ही यह शुभ संयोग बन जाएगा. यह योग 13 फरवरी से 15 मार्च तक प्रभावी रहेगा. ज्योतिष में सूर्य आत्मविश्वास, पद और सरकारी सफलता के कारक है, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार, संवाद और धन से कारक हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. इन राशि वालों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है. अपनी समझदारी और सही निर्णयों से ये लोग इतना धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं कि इन्हें नोटों को बोरी में भर कर घर लाना पड़ेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

बुधादित्य राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए करियर में नई ऊंचाइयों का संकेत दे रहा है. आपकी बुद्धि और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. अधिकारी आप पर भरोसा करेंगे. रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. नेटवर्किंग से फायदा होगा. मित्रों और संपर्कों से धन लाभ के संकेत हैं. निवेश सोच-समझकर करेंगे तो अच्छा रिटर्न मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. यह समय आपकी समझदारी को धन में बदलने का है. सही योजना आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह राजयोग विशेष फलदायी रहेगा क्योंकि बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं. भाग्य आपका साथ देगा. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. करियर में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा. व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. संवाद कौशल से आप लोगों को प्रभावित करेंगे. साझेदारी में लाभ के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. बचत बढ़ेगी. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्रा का योग बन सकता है. विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपकी बुद्धि और विवेक आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएंगे. यह समय तरक्की और सम्मान दिलाने वाला रहेगा.

कुंभ राशि

बुध और सूर्य का यह बुधादित्य राजयोग कुंभ राशि में ही बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक आप पर पड़ेगा. व्यक्तित्व में निखार आएगा. आत्मविश्वास चरम पर रहेगा. करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. नई नौकरी या पदोन्नति के संकेत हैं. व्यापार में विस्तार होगा. नई योजनाएं सफल रहेंगी. आर्थिक लाभ के मजबूत योग बनेंगे. निवेश से फायदा होगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. आपकी दूरदर्शिता आपको बड़ा लाभ दिलाएगी. यह समय आपके लिए धन, यश और प्रतिष्ठा लेकर आएगा. सही निर्णय आपको सच में मालामाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ