Aaj Ka Rashifal 11 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 11 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि है. साथ ही रोहिणी नक्षत्र, मृगशीर्ष नक्षत्र, तैतिल करण, गर करण, व्यातीपात योग और वरीयान योग का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज कन्या राशि में सूर्य देव और शुक्र देव, कुंभ राशि में राहु ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, तुला राशि में मंगल देव और बुध देव, वृषभ राशि में चंद्र देव संचार करेंगे. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए आज यानी 11 अक्टूबर 2025, शनिवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि
अगर आप किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन शुभ है. हालांकि, आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, इसलिए सतर्क रहें. कुंडली में आज व्यापार विस्तार और भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं.
वृषभ राशि
कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें और बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. वृषभ राशिवालों को आज अपनों का साथ मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी. हालांकि, प्रेम प्रसंग के चलते विवाद होना संभव है. इसके अलावा धन लाभ के भी योग हैं.
मिथुन राशि
आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी. इसके अलावा विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं. जॉब कर रहे जातकों की कुंडली में मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं. इसके अलावा लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी.
कर्क राशि
लेन-देन के मामले में आज सावधान रहें. हालांकि, आपकी तरक्की देख विरोधी सक्रिय होंगे. नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा राजनैतिक संबंध आज काम आ सकते हैं. साथ ही पूंजी निवेश से लाभ होगा.
सिंह राशि
कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. इसके अलावा आपकी मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे. सिंह राशि के जातक आज विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं, लेकिन समय रहते अपनी योजना पूरी करें. दिन खत्म होने से पहले आपको पुराने निवेश से लाभ भी हो सकता है.
कन्या राशि
विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने की सोचेंगे. आज किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों की सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे और प्रतियोगी परिणाम अनुकूल आएंगे.
तुला राशि
मनचाहा कार्य न मिलने से तुला राशिवालों का मन परेशान रहेगा. यदि आज आप किसी भी विवाद में दखल नहीं देंगे तो अच्छा रहेगा. हालांकि, दिनभर पुराने रोगों से पीड़ित रहेंगे. संगठन से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें.
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ जरूरी फैसले नहीं ले पाएंगे. यदि आज कार्य का विभाजन करके सरलता से काम करेंगे तो अच्छा रहेगा. इसके अलावा माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
धनु राशि
लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पत्रकारिता, लेखन, कविता और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए ये समय उपयुक्त है. समय का भरपूर फायदा लें. इसके अलावा धन संचय होगा.
मकर राशि
उल्लास-उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी. साथ ही दिनभर पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा. सिंगल जातक यदि किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो जवाब आपके हक में आएगा.
कुंभ राशि
अपने विचारों को शुद्ध करें और काम पर ध्यान दें. प्रेम प्रसंग के मामलों में सफल होंगे. किसी महिला मित्र की सहायता से लंबे वक्त से अटके कार्य पूरे होंगे. इसके अलावा नौकरी में बदलाव के योग हैं.
मीन राशि
सफलता पाने के लिए मीन राशि के जातकों को और मेहनत करनी होगी. इसके अलावा पुराने विवाद उभर सकते हैं, लेकिन सेना व प्रशासन से जुड़े मामले हल होंगे. दिन खत्म होने से पहले आप पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. साथ ही संबंधों में मजबूती आएगी.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 11 अक्टूबर का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines