Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: आज यानी 11 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत हो गई है। इस तिथि का समापन 12 मई को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदय तिथि के अनुसार 12 मई को वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। 11 मई को नरसिंह जयंती भी है जो भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के लिए जानी जाती है। इस दिन व्यतीपात योग, रवि योग और स्वाती नक्षत्र का संयोग बन रहा है। राहुकाल का समय शाम 5 बजकर 21 मिनट से शाम 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य न करें। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 11 मई रविवार का राशिफल बताया गया है। साथ 12 राशियों के लिए उपाय बताए हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
मांगलिक कार्य की दिशा में हिस्सेदारी रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपनों से ही तनाव मिलेगा। गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।
मिथुन राशि
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।
कर्क राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। मौसम के रोग से सावधान रहे अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।
सिंह राशि
सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।
कन्या राशि
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।
तुला राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। रिश्ते में निकटता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र दान कर और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिकता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।
धनु राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकले। किसी घायल गोवंश का उपचार करा दें और गाय को खाना खिला दें।
ये भी पढ़ें- Navpancham Rajyog: नौकरी से लेकर व्यापार में 3 राशियों को होगा लाभ, चंद्र-गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग
मकर राशि
व्यर्थ के कार्यों में थकान होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। सुबह सूर्य को जल दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।
मीन राशि
चनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Jyeshtha Month: कब से शुरू है ज्येष्ठ माह? जानें व्रत-त्योहारों से लेकर 5 बड़े मंगल की तिथि
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines