Aaj Ka Rashifal 11 March 2024: आज सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार है और मार्च महीने का 11वां दिन है। 12 राशियों के 11 मार्च, सोमवार कैसा रहेगा और वो अपने दिन को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कौन कौन से उपाय अपना सकते हैं? इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। उन्होंने आज का राशिफल और उपाय बताया है, आइए जानते हैं।
1. मेष राशि
प्राथमिकताओं में दृष्टिकोण से जीवन में बदलाव आएगा। आप अपने साहस और हिम्मत के बल पर सब कुछ पाएंगे जो चाहते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय को भोजन करा दें।
2. वृषभ राशि
आपके जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं जिसकी वजह से परिस्थितियां नकारात्मक हो सकती है इसलिए आप अपना साहस और हिम्मत बनाए रखें। सुबह गरीब को भोजन करा दें और मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर दें।
3. मिथुन राशि
व्यक्तिगत जीवन और व्यवसाय को लेकर आज आप विस्तार से कार्य करेंगे। जीवन में होने वाले परिवर्तनों के बावजूद आपकी प्रतिष्ठा और लोगों पर आपकी पकड़ कायम रहेगी। गाड़ी धीमे चलाइए। किसी गाय को हरा चारा अथवा पलक खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि
आज जीवन में हृदय स्पर्शी अनुभव से गुजर सकते हैं। आपके मित्र सहयोगी और अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र था और रिश्तेदार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन करा दें।
5. सिंह राशि
अतीत के बारे में सोचकर बिना वजह मोह ना रखें। नए अवसर और संभावनाएं आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। सुबह सूर्य को रोली डालकर जल अर्पित करें। गरीब को भोजन करा दें।
6. कन्या राशि
घर और कार्यस्थल पर संयम से काम ले क्योंकि बिना वजह किसी से उलझेंगे तो आपको हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। सफलता के निकट पहुंचकर कार्यों को अधूरा छोड़ने से बचें। किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गाय का उपचार करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
7. तुला राशि
आप अपनी ऊर्जा में उत्साह के कारण व्यावसायिक लक्ष्य अर्जित करेंगे। आज परिश्रम ही आपके जीवन का आधार रहेगा। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें अपना मन अवश्य लगे क्योंकि रिजल्ट आपको आपके अनुसार ही प्राप्त होंगे। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
8. वृश्चिक राशि
आपकी बुद्धिमत्ता के कारण आपका निर्णय बहुत अच्छे रहेंगे आपके सहयोगी में आपके अधिकारी इसकी तारीफ करेंगे और आपके साथ रिश्ता अच्छा रखेंगे। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो उस बीमारी से उबरने का समय आ गया है। सुबह सुंदरकांड का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
9. धनु राशि
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप कोई खिलाड़ी है तो आज का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और त्वरित निर्णय लेने से बचें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
10. मकर राशि
कभी-कभी जीवन में तनाव रह सकता है अतः बिना वजह ऐसे फैसले न लें जिसकी वजह से आपको पछताना पड़े। किसी भी फैसले को लेने से पहले दिमाग से अवश्य सोचा करें। अगर आपको जमीन या प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो आज के दिन रुक जाएं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।
11. कुंभ राशि
अगर आप किसी बड़े पद पर कार्यरत हैं तो आज लोग आपके लिए कठिनाईयां उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए उलझन से बचें और अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखें। नियम व कानून के कारण किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। गाड़ी धीमे चलाएं। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्तों को भोजन भी करा दें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
12. मीन राशि
आप अपनी उर्जा व उत्साह के कारण निजी और व्यावसायिक जीवन में एक बैलेंस बनाकर रखें। लंबी प्रतीक्षा के बाद आपको मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगा करके दें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines