हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज 11 जनवरी 2026 का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा अच्छा, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि आज 11 जनवरी 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या नहीं? अगर हां, तो इस बारे में आपको दैनिक राशिफल के जरिए जानकारी मिल सकती है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 11 जनवरी 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 11 January 2026: द्रिक पंचांग के मुताबिक, आज 11 जनवरी 2026 को माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी. साथ ही चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, सुकर्मा योग, धृति योग, आडाल योग, कौलव करण, तैतिल करण और गर करण रहेगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह, बुध ग्रह और शुक्र ग्रह धनु राशि में रहने वाले हैं.

चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लोगों के लिए आज 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि: 
आप अपनी चतुराई से जरूरी काम को पूरा करेंगे. साथ ही व्यापारियों को यश व कीर्ति की प्राप्ति होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए ये समय श्रेष्ठ है. आज की गई यात्रा से आपको लाभ होना संभव है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
वर्तमान समय वृषभ राशि वालों को शुभ फल देने वाला है. दिनभर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं. साथ ही क्रोध पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि: 
संतान के विवाह की चिंता रहेगी. हालांकि, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. साथ ही पूंजी निवेश से लाभ होना संभव है. राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए ये समय मिश्रित फलदाई है. मिथुन राशि के जातक अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
व्यापार के विस्तार की योजना सफल होगी. व्यर्थ की चिंता न करें और मस्त रहें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए ये समय अति श्रेष्ठ है. हालांकि, आज शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा.

सिंह राशि: 
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. साथ ही आपकी मदद करेंगे. दिन खत्म होने से पहले पारिवारिक जनों से भेंट होगी. हालांकि, अनायास खर्च हो सकता है. आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
धन कोष में वृद्धि होगी. आज आप अपने करियर के प्रति कोई गंभीर निर्णय लेंगे. इसके अलावा कन्या राशि वालों के मन में कोई दुविधा रहेगी.

तुला राशि: 
दिनभर आप महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है. किसी भी चीज पर ज्यादा घमंड न करें, नहीं तो नुकसान आपको ही होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. हालांकि, नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. वृश्चिक राशि वालों को आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आज आपको भूमि-भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

विज्ञापन

धनु राशि: 
हर फैसला सोच-समझकर व शांत दिमाग से लें. जल्दबाजी में किए कार्यों से नुकसान हो सकता है. वाहन क्रय करने के लिए ये समय सही नहीं है. मित्रों से मुलाकात करके मन प्रफुल्लित होगा.

मकर राशि: 
अपने आहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से संबंधित रोग होना संभव है. मन लगाकर आज कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी. दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
आज आप फालतू की चीजों में समय बर्बाद करेंगे. इसके अलावा दूसरों के चक्कर में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार करने के बाद ही आज कोई निर्णय लें. आजीविका में वृद्धि होने के आसार हैं. इसके अलावा पुराने निवेश से लाभ होगा.

मीन राशि: 
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य आज भी पूरे नहीं हो सकेंगे. उम्मीद है कि आज आप उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए ये समय उत्तम है. दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola