Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: आज 10 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र रहेगा. हर्षण योग रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा. आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से दिन कैसा रहने वाला है?इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज के राशिफल के बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. यहां पढ़ें 10 मार्च 2026 के दिन का राशिफल.
मेष राशि
आज के दिन आपको लोगो द्वारा मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तारीफ भी होगी. कार्य में सफलता मिलेगी हालांकि आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा भाग्य के भरोसे बैठना आज उचित नहीं है. आपको विवादों से दूर रहना होगा. आप अपनी सेहत का ख्याल रखें. अपनी वाणी पर संयम रखें.
वृषभ राशि
आज आपको सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडे़गी. इस राशि के जातक अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए तालमेल बनाकर चलें. दफ्तर में आपको सम्मान मिलेगा और आपके काम की सराहना भी होगी.
मिथुन राशि
आज के दिन आप को काम-काज और कार्य क्षेत्र मे नये आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा. आज घर मे किसी न किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. आज शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी हालांकि आज देना आपको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा. पूजा पाठ में मन कम लगेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातको को आज के दिन हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा. आज आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी. आपको मामा परिवार से कोई अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार से जुड़े जातकों को फूक फूक कर काम रखना होगा.
सिंह राशि
आज आपको धन का लाभ संभव है. आपकी सेहत ठीक रहेगी. आज के दिन आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा यद्यपि आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और पिता से भी आर्थिक लाभ मिलेगा. आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सेहत ठीक रहेगी बस आपको अपने खान पियन में विशेष ध्यान दें होगा.
कन्या राशि
आज किसी महिला मित्र से सहयोग मिलेगा. आज वाणी पर संयम रखें. नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है पैसों का आगमन सुचारू रूप से रहेगा, आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें.
ये भी पढ़ें – Baisakhi 2026 Date: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानिए सटीक तारीख और इस दिन का महत्व
तुला राशि
आज काम-काज मे मुनाफ़े की संभावना है, आज नौकरी पेसा से जुड़े हर एक काम में आपको सफलता ही मिलेगी क्योंकि समय आपके ही अनुकूल है यद्यपि नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग भी बन रहा है, व्यापार और काम के सिलसिले में की गई यात्राओ से अप्रत्याशित लाभ भी होगा.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको व्यापर में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय आपके अनुकूल है. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी और पढ़ाई में कोई-ना-कोई बाधाएँ आती ही रहेंगी हालांकि आज आने वाला परीक्षा परिणाम आपकी पक्ष में ही रहेगा.
धनु राशि
आज के दिन जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. बच्चे परेशान हो सकते हैं. आपकी सेहत भी कमज़ोर रह सकती है. आपको जोड़ों में दर्द, अपच कारण दिक्क़त होने की संभावना नज़र आ रही है. वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें. घर पर धार्मिक कार्यों का भी आयोजन होगा आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.
मकर राशि
आज के दिन आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना नज़र आ रही है, आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे. बिज़नेस में आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. खर्चों में भी वृद्धि होगी. किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें.
कुंभ राशि
आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कड़ी मेहनत की बदौलत ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे लेकिन आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिलेगी.
मीन राशि
आज आपको माता की सेहत का ख़्याल रखना होगा. उच्च रक्तचाप की दिक्क़तें भी हो सकती हैं जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आपका रूझान होगा. काम-काज को लेकर आज का दिन उत्तम है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines