हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal 1 May: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का पहला दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 1 May 2025: 12 राशियों के लिए आज यानी 1 मई गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
आज का राशिफल 1 मई 2025

Aaj Ka Rashifal 1 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मई 2025 को वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। इस दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा करने का खास महत्व है। 12 राशियों के लिए 1 मई गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? कौनसे उपाय हैं जिन्हें राशि अनुसार अपनाने लाभकारी रहेंगे? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 1 मई का राशिफल और उपाय बताया है, आइए जानते हैं।

मेष राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

सफलता पाने के लिए श्रम करना होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

तुला राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से कार्य करें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बहुत भाग्यशाली! अपने पार्टनर पर लगाती हैं पाबंदियां

कुंभ राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

विज्ञापन

मीन राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: 1 मई से बदलेंगे 3 राशियों के दिन, बुध की राशि में चंद्र गोचर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola