हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? यहां पढ़ें 01 जुलाई 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 01 जुलाई 2026 दिन बुधवार को ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें आज 01 जुलाई 2026 का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: आज 01 जुलाई 2026 दिन बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज प्रतिपदा तिथि के साथ ही आडल और विडाल योग का निर्माण हो रहा है. पूर्वाषाढा और उत्तराषाढा नक्षत्र रहने वाला है. इसके साथ ही आज कौलव, तैतिल और गर करण रहने वाला है. आज जुलाई महीने का पहला दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 01 जुलाई 2026, दिन बुधवार के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि 

आज आपका धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा. धर्म-कर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी. निजी कार्य की बाधा दूर होगी. आज का दिन शुभ रहेगा. परीक्षा में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि 

आज आप झूठ बोलने से बचें. आपको वाहन सुख मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता तथा तनाव परेशान करते रहेंगे. धैर्य रखें और आगामी कार्यों की रुपरेखा तैयार करें. स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें.

विज्ञापन

मिथुन राशि 

आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भय व चिंता का माहौल रहेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. बुरी संगति से बचें अन्यथा किसी झमेले में फंस सकते हैं. नेत्र रोग से परेशान रह सकती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Hanuman Ji Darshan: हनुमान मंदिर जाने से बरसती है बजरंगबली की कृपा, मिलते हैं कई आध्यात्मिक लाभ

कर्क राशि 

विज्ञापन

समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें. आज शारीरिक कष्ट संभव है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. आपको रोजगार प्राप्ति संभव है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कोई लंबी यात्रा हो सकती है.

सिंह राशि 

विज्ञापन

अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा. सामाजिक ख्याति बढ़ेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. भवन सुख भी संभव है.

कन्या राशि 

विज्ञापन

आज परिवारिक विवाद से बचें. सुखद समाचार मिल सकता है. विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है. हानि संभव है, कारोबार से लाभकारी अवसर मिलेंगे.

तुला राशि 

विज्ञापन

कर्मचारियों की अनियमितता से आप परेशान रहेंगे. सर दर्द की पीड़ा रहेंगी. नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे. पद प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. निवेश शुभ रहेगा, धन प्राप्ति सुगमता से होगी.

ये भी पढ़ें – Numerology: सीधे-सादे स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, सीधापन बनता है नुकसान का कारण

वृश्चिक राशि 

कई दिनों से आप सोच रहे हैं यात्रा करने के लिए, लेकिन आज वह यात्रा पूरी होगी. दोस्तों के साथ मनोरंजनपूर्ण समय बीतेगा. अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. निवेशादि आपके लिए लाभ देंगे.

धनु राशि 

व्यवसाय में आ रहे अवरोध से आत्मबल कम होगा. प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें. बेरोजगारी दूर हो सकती है बस प्रयास करते रहें. यात्रा लाभकारी रहेगी. आज धर्म में आपकी आस्था बढ़ेगी.

मकर राशि 

अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. समय पर सुधर जाएं अन्यथा समय आप को सुधार देगा. जीवनसाथी की चिंता रहेगी. विवाद को बढ़ावा न दें. आज फालतू खर्च होंगे. पुराना रोग उभर सकता है.

कुंभ राशि 

यदि सही में आप सफल होना चाहते हैं, तो अपना नजरिया सकारात्मक करें. अस्वस्थता तथा चिंता बनी रहेगी. दिमाग में तनाव रहेगा, बकाया वसूली होगी. यात्रा सफल रहेगी. निवेश आपके लिए शुभ रहेगा.

मीन राशि 

भक्ति भाव में आपकी रूचि बढ़ेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यवसायिक नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. शेयर मार्केट में निवेश सोच समझ कर ही करें.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: रसोई में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बन सकती है गरीबी का कारण, आज ही निकालें बाहर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola