Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 5 March 2026: होली भाई दूज पर बने कई दुर्लभ योग, जानें तिलक करने का शुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: आज देशभर में होली का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि कल 5 मार्च 2026 को होली भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त, योग, करण, ग्रह गोचर, सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 4, 2026 09:57
Aaj Ka Panchang 5 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 5 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल 5 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि रहेगी. दिन की शुरुआत से लेकर शाम 5 बजकर 3 मिनट तक जहां द्वितीया तिथि रहेगी, वहीं उसके बाद दिन के अंत तक तृतीया तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करती हैं, जबकि भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा व सम्मान-प्रेम देने का वचन देता है. चलिए अब जानते हैं 5 मार्च 2026 के पंचांग के बारे में.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 23 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- रात 08 बजकर 17 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में उत्तरा फाल्गुनी रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:17 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन (6 मार्च 2026) की सुबह तक हस्त नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

5 मार्च 2026 का शुभ समय

5 March 2026 Ka Shubh Muhurat

5 मार्च 2026 का अशुभ समय

5 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

होली भाई दूज के पावन पर्व की शुरुआत शूल योग से होगी, जो सुबह 07:45 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक गण्ड योग रहने वाला है. वहीं, इस बीच सुबह 08:17 मिनट पर आडल योग का आरंभ हो जाएगा, जो कि सुबह 06:41 मिनट पर समाप्त होगा.

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: कन्या राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: मीन राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 5 मार्च 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन शाम 05:04 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद अगले दिन 6 मार्च 2026 की सुबह तक वणिज करण रहने वाला है.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 04, 2026 09:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.