Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 4 March 2026: होली से होगी चैत्र माह की शुरुआत, जानें शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल

Kal Ka Panchang: कल 4 मार्च 2026 को होली का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही मां दुर्गा को समर्पित चैत्र माह की शुरुआत हो रही है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 4 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, करण और नक्षत्र आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 3, 2026 11:50
Aaj Ka Panchang 4 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 4 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि रहेगी. कल सुबह से लेकर दोपहर 04:49 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी, जिसके बाद दिन के अंत तक द्वितीया तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही रंगों वाली होली खेली जाएगी. साथ ही चैत्र माह का आरंभ होगा, जो कि 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. चलिए अब जानते हैं होली के दिन के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पूर्वा फाल्गुनी रहेगा, जिसका समापन सुबह 07:38 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के समापन तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

योग

बता दें कि होली के दिन की शुरुआत धृति योग से होगी, जो सुबह 08:52 मिनट तक रहेगा. हालांकि, धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो अगले दिन (5 मार्च 2026) की सुबह तक रहने वाला है.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन दोपहर 04:49 मिनट पर होगा. कौलव के बाद अगले दिन की सुबह तक तैतिल करण रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 43 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 22 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- शाम 07 बजकर 20 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

4 मार्च 2026 का शुभ समय

4 March 2026 Ka Shubh Muhurat

4 मार्च 2026 का अशुभ समय

4 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: सिंह राशि से कन्या राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह: मीन राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 4 मार्च 2026 (बुधवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 11:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.