Kaalchakra: आज चंद्र ग्रहण के साए से कौन बचेगा और कौन फंसेगा? राशि अनुसार जानें पंडित सुरेश पांडेय से

Kaalchakra Today: कुछ ही देर में चंद्र ग्रहण लग जाएगा, जिससे आपके जीवन में कुछ न कुछ बदलाव जरूर आएगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि आज कब से कब तक चंद्र ग्रहण लगेगा. साथ ही आपको इसके प्रभाव, उपायों व अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में पता चलेगा.

Kaalchakra Today 3 March 2026

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Kaalchakra Today 3 March 2026: चंद्र ग्रहण को एक बड़ी खगोलीय घटना माना जाता है, जिसका अपना धार्मिक और ज्योतिष महत्व है. आज 3 मार्च को दोपहर में 3 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसके कारण सभी 12 राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव आएगा. हालांकि, कुछ बातों पर ध्यान देकर और उपायों को करके प्रत्येक व्यक्ति चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बच सकता है.

आज 3 मार्च 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन पर पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के प्रभाव के बारे में बताएंगे. साथ ही हर व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान और उसके बाद किए जाने वाले उपायों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

प्रभाव-

  • वैवाहिक जीवन में अशांति आ सकती है.
  • अहंकार बढ़ने से रिश्ते प्रभावित होंगे.
  • जल्दबाजी में लिए फैसलों के कारण बाद में पछताना पड़ेगा.
  • संतान की सेहत और उनकी पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी.
  • बड़े आर्थिक फैसले लेने से बचें.

उपाय-

  • चंद्र ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
  • चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद दही, चावल, दूध या सफेद कपड़ों का दान करें.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Timing: 3 मार्च को कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें सूतक काल का समय और नियम

विज्ञापन

वृषभ राशि

  • परिवार का माहौल प्रभावित होगा.
  • पुराने मुद्दे दोबारा घर का क्लेश बढ़ा सकते हैं.
  • मन में असंतोष या असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है.
  • मां की सेहत का ध्यान रखें.
  • प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें.
  • मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है.

उपाय-

  • ग्रहण के बाद दूध या चावल का दान करें.
  • ऊँ सोम सोमाय नम: मंत्र का मानसिक जाप करें.

यदि आप अन्य 10 राशियों के जीवन पर चंद्र ग्रहण के पड़ने वाले प्रभाव और उपायों आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ