Aaj ka Panchang 31 August 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए जितना महत्व कृष्ण जन्माष्टमी का है, उतनी ही खास आस्था राधा अष्टमी से जुड़ी है। राधा अष्टमी के दिन श्रीराधा के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग राधा रानी की पूजा करते हैं और पूरे दिन व्रत रखते हैं। इसके अलावा राधा रानी को उनकी प्रिय मिठाई, फल, फूल, मोर पंख और भोजन अर्पित करते हैं। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर राधा रानी की विशेष कृपा होती है, उनके घर में सदा खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही रिश्तों में प्यार घुलता है और घर-परिवार में खुशियों का वास होता है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी के पावन दिन के पंचांग के बारे में।
तिथि, योग और दिशा शूल
द्रिक पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी के शुभ दिन प्रात: काल 12:58 मिनट तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का आरंभ हो रहा है। साथ ही दोपहर 03:58 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, जिसके बाद देर रात तक विष्कुम्भ योग रहेगा। इसके अलावा आज सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन पश्चिम दिशा शूल रहने वाली है।
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो आज शाम 05:27 मिनट से लेकर देर रात तक ज्येष्ठा रहेगा। हालांकि इस समय अनुराधा नक्षत्र चल रहा है। इसके अलावा आज सुबह 11:55 मिनट से लेकर देर रात तक बव करण रहेगा, जबकि इस वक्त विष्ट करण चल रहा है।
चंद्रमास और सम्वत
नवग्रहों की स्थिति
- गुरु देव आज मिथुन राशि में अकेले मौजूद रहेंगे, जबकि शनि देव दिनभर मीन राशि में संचार करेंगे।
- राधा अष्टमी के शुभ दिन सूर्य देव आज सिंह राशि में रहेंगे। हालांकि, वो अकेले नहीं होंगे। उनके साथ केतु रहेंगे।
- चंद्र देव आज वृश्चिक राशि में दिनभर संचार करेंगे, जबकि बुध देव सिंह राशि में रहेंगे।
- मंगल देव आज शुभ दिन कन्या राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
- शुक्र देव कर्क राशि और राहु ग्रह कुंभ राशि में आज यानी राधा अष्टमी के शुभ दिन रहेंगे।
ये भी पढ़ें- जल्द 3 राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, राधा अष्टमी पर श्रीराधा के साथ चंद्र भी रहेंगे मेहरबान
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
सूर्योदय व सूर्यास्त
राधा अष्टमी के शुभ दिन आज प्रात: काल 05:59 मिनट पर सूर्योदय हो गया है, जिसके बाद शाम में 6 बजकर 44 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। हालांकि, इस बीच दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा। वहीं, दिन खत्म होने से पहले देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर चंद्रास्त होगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में कैसा रहेगा 31 अगस्त का दिन? राशि अनुसार जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines