Kal Ka Panchang 28 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से होगी, जो सुबह 08:46 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक एकादशी तिथि रहने वाली है. नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पुष्य का आरंभ होगा, जो दोपहर 02:50 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक अश्लेषा नक्षत्र रहने वाला है. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 28 मार्च 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.
योग
शनिवार के दिन की शुरुआत सुकर्मा योग से होगी, जो रात 08:05 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक धृति योग रहने वाला है. वहीं, रवि योग और विडाल योग सुबह 06:16 मिनट से दोपहर 02:50 मिनट तक रहेंगे.
करण
करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर रहेगा, जिसका समापन सुबह 08:46 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद रात 08:13 मिनट तक वणिज करण रहेगा. वहीं, दिन के अंत तक विष्टि करण रहने वाला है.
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
- सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 37 मिनट पर
- चन्द्रोदय- दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर
- चन्द्रास्त- सुबह 03 बजकर 55 मिनट पर (29 मार्च 2026)
28 मार्च 2026 का शुभ समय

28 मार्च 2026 का अशुभ समय

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज
संवत और चंद्रमास

नवग्रहों की स्थिति
- शुक्र ग्रह: मेष राशि में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: कर्क राशि में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- सूर्य ग्रह और शनि ग्रह: मीन राशि में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
- बुध ग्रह, राहु ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 28 मार्च 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










