हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज छठ पर्व के तीसरे दिन राहुकाल के साथ रहेगा अतिगण्ड-विडाल योग, पढ़ें 27 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 27 अक्टूबर 2025 को छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा. हालांकि, आज राहुकाल के साथ अतिगण्ड योग और विडाल योग का भी साया मंडरा रहा है, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं आज के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, करण, नक्षत्र और योग आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 27 October 2025: 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है, जिसके बाद कल छठ पर्व की द्वितीय तिथि पर खरना की पूजा की गई. वहीं, आज 27 अक्टूबर को शाम के समय डूबते हुए सूर्य की पूजा कर उन्हें अर्घ्य दिया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे व्रती को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आइए अब जानते हैं 27 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज पूरे दिन कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही दिनभर पूर्व दिशा शूल रहने वाली है.

संवत और चंद्रमास

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक मूल रहेगा, जिसके बाद कल सुबह तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा प्रात: काल से लेकर शाम 7 बजकर 6 मिनट तक कौलव करण रहेगा. आज जैसे ही कौलव करण समाप्त होगा, वैसे ही तैतिल करण का आरंभ हो जाएगा.

विज्ञापन

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक अतिगण्ड योग रहेगा. अतिगण्ड योग के समाप्त होते ही सुकर्मा योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा. वहीं, आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट से लेकर कल सुबह 6 बजकर 30 मिनट तक रवि योग और विडाल योग रहेगा.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Horoscope: छठ पर्व के समापन से पहले चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, शुक्र करेंगे गोचर

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:30
  • सूर्यास्त- शाम 05:40
  • चन्द्रोदय- सुबह 11:35
  • चन्द्रास्त- रात 09:43

नवग्रहों की स्थिति

  • धनु राशि में चंद्र ग्रह रहेंगे.
  • वृश्चिक राशि में बुध ग्रह रहेंगे.
  • सिंह राशि में केतु ग्रह रहेंगे.
  • कन्या राशि में शुक्र ग्रह रहेंगे.
  • मीन राशि में शनि ग्रह रहेंगे.
  • कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेंगे.
  • तुला राशि में सूर्य ग्रह रहेंगे.
  • कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह रहेंगे.
  • तुला राशि और वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 27 अक्टूबर का दिन 2 राशियों के लिए रहेगा खास, कम होंगी प्रेमी संग दूरियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola