Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 27 March 2026: कल रामनवमी के साथ होगा चैत्र नवरात्रि का समापन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: कल 27 मार्च 2026 को चैत्र नवरात्रि का समापन हो रहा है. साथ ही रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा. हालांकि, कुछ लोग आज भी रामनवमी का पर्व मना रहे हैं. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं कल शुक्रवार के शुभ मुहूर्त, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 26, 2026 11:57
Aaj Ka Panchang 27 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 27 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से हो रही है, जिसका समापन सुबह 10:07 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगी. इसके अलावा कल ही राम जी को समर्पित रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा और मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के महापर्व का समापन होगा. चलिए अब जानते हैं 27 मार्च 2026, मां लक्ष्मी को समर्पित शुक्रवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पुनर्वसु रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 03:24 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक पुष्य नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

योग

शुक्रवार को प्रात: काल से लेकर देर रात 10 बजकर 9 मिनट तक अतिगण्ड योग रहेगा, जिसके बाद सुकर्मा योग बनेगा. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग और आडल योग सुबह 06:17 से दोपहर 03:24 मिनट तक रहेगा, जबकि विडाल योग दोपहर 03:24 से सुबह 06:16 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा रवि योग पूरे दिन रहने वाला है.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में कौलव रहेगा, जिसका समापन सुबह 10:07 मिनट पर होगा. इसके बाद रात 09:24 मिनट तक तैतिल करण रहेगा. वहीं, दिन के अंत में गर करण रहने वाला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

संवत और चंद्रमा

Samvat

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 36 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 01 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर (28 मार्च 2026)

27 मार्च 2026 का शुभ समय

27 March 2026 Ka Shubh Muhurat

27 मार्च 2026 का अशुभ समय

27 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • शुक्र ग्रह: मेष राशि में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह और शनि ग्रह: मीन राशि में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को गोचर करेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 26, 2026 11:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.