हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj ka Panchang, 27 December 2022: आज रवि नामक शुभ योग में करें नया काम स्टार्ट, बरसेगा पैसा

विज्ञापन

Aaj ka Panchang, 27 December 2022: आज मंगलवार को पौष माह के शु्क्ल पक्ष की पंचमी तिथि है जो रात्रि 10.52 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी। आज पूरे दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.42 बजे होगा। आज पंचांग के अनुसार चन्द्रोदय का समय आज 10.49 बजे तथा चन्द्रास्त का समय 10.10 बजे रहेगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज

विज्ञापन

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 9.16 बजे से 9.57 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक अशुभ योग दोपहर 1.23 बजे से 2.05 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.53 बजे से 8.34 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.16 बजे से 9.57 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.38 बजे से 11.20 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 9.47 बजे से 11.04 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज दोपहर 2.56 बजे से 4.14 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज उत्तर दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य

विज्ञापन

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 11.09 बजे से दोपहर 1.46 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर में 3.05 बजे से 4.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 7.23 बजे से रात्रि 9.05 बजे तक लाभ का एवं रात्रि 10.46 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.10 बजे तक क्रमशः शुभ व अमृत के चौघड़िया रहेंगे। आज दोपहर 2.27 बजे से अगले दिन (28 दिसंबर, 2022) को सुबह 7.15 बजे तक रवि नामक शुभ योग रहेगा। दोपहर में 2.12 बजे से 2.54 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। आज अभिजित मुहूर्त का समय दोपहर 12.07 बजे से 12.49 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola