हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज छठ पूजा के पहले दिन मंडराया भद्रा का साया, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज छठ पूजा के पहले दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और पंचमी तिथि रहेगी. हालांकि, आज राहुकाल के साथ भद्रा का भी साया मंडरा रहा है, जिस दौरान शुभ कार्य करना लाभदायक नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं आज किस समय सूर्योदय होगा और 25 अक्टूबर 2025 के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 25 October 2025: आज 25 अक्टूबर 2025 से छठ पूजा के महापर्व की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा. आज छठ के पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रत का आरंभ होगा. सबसे पहले व्रती किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं, जिसके बाद भोजन ग्रहण करने के साथ ही व्रत की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, छठ का व्रत रखने से संतान के दीर्घायु, अच्छे स्वस्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है. इसके अलावा आज नागुला चविथी और विनायक चतुर्थी भी है. चलिए अब जानते हैं आज के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज सुबह 3 बजकर 48 मिनट तक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि थी, जिसके बाद अब पंचमी तिथि चल रही है. कल सुबह तक पंचमी तिथि ही रहेगी. इसके अलावा आज पूर्व दिशा शूल रहेगी.

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो इस समय अनुराधा चल रहा है, जिसका समापन सुबह 07:51 मिनट पर होगा. अनुराधा नक्षत्र के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहेगा. इसके अलावा आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक वणिज करण रहेगा. वणिज करण के समाप्त होते ही विष्टि करण का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है.

विज्ञापन

आज के शुभ-अशुभ योग

आज दिनभर शोभन योग रहेगा. इसके अलावा सुबह 7 बजकर 51 मिनट से लेकर कल 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक रवि योग रहेगा. हालांकि, इससे पहले सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर विडाल योग का आरंभ होगा, जो सुबह 07:51 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 29 नवंबर से पहले इन 3 राशियों को मिलेगी अपार सफलता, शुभ रहेगा शुक्र गोचर

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:28
  • सूर्यास्त- शाम 05:42
  • चन्द्रोदय- सुबह 09:50
  • चन्द्रास्त- शाम 07:58

आज का शुभ समय


आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • सिंह राशि- केतु ग्रह
  • मीन राशि- शनि ग्रह
  • कुंभ राशि- राहु ग्रह
  • कन्या राशि- शुक्र ग्रह ग्रह
  • कर्क राशि- देवगुरु बृहस्पति ग्रह
  • तुला राशि- सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह
  • वृश्चिक राशि- बुध ग्रह और चंद्र ग्रह

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 25 अक्टूबर को मेष से लेकर मीन राशिवालों की कैसी रहेगी लव लाइफ? पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola