Aaj ka Panchang 23 September 2025: शारदीय नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए खास होता है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप देवी शैलपुत्री की पूजा की गई, जबकि आज दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना की जाएगी. भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए देवी ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या की थी. उनकी कठोर तपस्या के कारण ही उन्हें ब्रह्मचारिणी नाम से जाना जाता है. आइए अब जानते हैं आज के दिन के पंचांग के बारे में.
तिथि, दिशा शूल और योग
आज सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद देर रात तक तृतीया तिथि रहने वाली है. साथ ही आज दिनभर उत्तर दिशा शूल रहने वाली है. इसके अलावा इस समय ब्रह्म योग चल रहा है, जो रात 08:22 मिनट तक रहेगा. ब्रह्म योग के समाप्त होते ही इन्द्र योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा.
करण और नक्षत्र
नवरात्रि के दूसरे दिन दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिसके समाप्त होते ही कौलव करण का आरंभ हो जाएगा. आज देर रात तक कौलव करण रहने वाला है. नक्षत्र की बात करें तो इस समय हस्त चल रहा है, जो दोपहर 01:40 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद देर रात तक चित्रा नक्षत्र रहने वाला है.
सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्रात: काल 06:29 पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद सुबह 7 बजकर 34 मिनट के करीब चंद्रोदय होने वाला है. इसके बाद शाम में 6 बजकर 35 मिनट पर सूर्यास्त होगा, जबकि शाम में 7 बजकर 22 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा.
ये भी पढ़ें- Video: शारदीय नवरात्रि में चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल और उपाय
सम्वत और चंद्रमास
- शक, गुजराती और विक्रम: विश्वावसु (1947), नल (2081) और कालयुक्त (2082)
- अमांत और पूर्णिमान्त: आषाढ़
आज का शुभ समय
आज का अशुभ समय
नवग्रहों की स्थिति
- नवरात्रि के दूसरे दिन तुला राशि में मंगल देव रहेंगे, जबकि कन्या राशि में चंद्र देव संचार करेंगे.
- कन्या राशि में दिनभर सूर्य और बुध देव संचार करेंगे.
- गुरु देव आज नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे.
- मीन राशि में आज नवरात्रि के दूसरे दिन शनि देव संचार करेंगे.
- सिंह राशि में शुक्र देव और केतु ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.
- राहु ग्रह आज नवरात्रि के दूसरे दिन कुंभ राशि में संचार करेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines