Kal Ka Panchang 20 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, कल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहने वाली है. यह चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन योग, करण, नक्षत्र और ग्रह स्थिति क्या रहने वाली है इसके बारे में आप द्रिक पंचांग से जान सकते हैं. नवरात्रि के दूसरे दिन शुभ-अशुभ समय, नक्षत्र, योग और करण और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें 20 मार्च 2026, दिन शुक्रवार का पंचांग.
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – कल पूरे दिन द्वितीया तिथि रहने वाली है. इसका समापन अगले दिन 21 मार्च की सुबह 2 बजकर 30 मिनट पर होगा.
माह – चैत्र
पक्ष – शुक्ल पक्ष
करण – बालव, कौलव और तैतिल
नक्षत्र – रेवती और अश्विनी
योग – ब्रह्म और इन्द्र
दिन – शुक्रवार
दिशाशूल – पश्चिम
संवत और चंद्रमास

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय – सुबह 06:25
सूर्यास्त – शाम 06:32
चन्द्रोदय – सुबह 07:00
चन्द्रास्त – शाम 07:59
शुभ समय

अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि दिन शुक्रवार को नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य और चंद्र ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल और बुध दोनों की युति कुंभ राशि में बन रही है. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे. शुक्र और शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार से ग्रह स्थिति रहेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.










