Aaj ka Panchang 20 August 2025: धार्मिक दृष्टि से आज 20 अगस्त का दिन बेहद खास है क्योंकि आज भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित प्रदोष व्रत है। आज बुधवार का दिन है, इसलिए आज के व्रत को बुध प्रदोष भी कह सकते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 01:58 मिनट से लेकर देर रात तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी, जिससे पहले द्वादशी तिथि का संयोग बन रहा है। इसके अलावा शाम 06:13 मिनट से लेकर देर रात तक व्यातीपात योग रहेगा, जिससे पहले सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।
नक्षत्र और करण
नक्षत्र की बात करें तो सुबह 12:27 मिनट तक पुनर्वसु रहेगा, जिसके बाद पुष्य का संयोग बन रहा है। वहीं, दोपहर 01:59 मिनट से लेकर देर रात तक गरण करण रहेगा। बता दें कि गर करण से पहले आज तैतिल करण का महासंयोग बन रहा है।
दिशा, सूर्योदय से लेकर चंद्रास्त
भगवान गणेश जी को समर्पित बुधवार के दिन आज सुबह अजा एकादशी व्रत का पारण होगा। जबकि पूरे दिन उत्तर दिशा शूल रहेगी। इसके अलावा आज प्रात: काल 5 बजकर 53 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि शाम में 6 बजकर 56 मिनट के आसपास सूर्यास्त हो सकता है। हालांकि सूर्यास्त से पहले चंद्रास्त हो जाएगा, जिसका सही समय शाम 5 बजकर 10 मिनट है। वहीं, 21 अगस्त को सुबह 3 बजकर 36 मिनट पर चंद्रोदय होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कपड़े-अनाज समेत कॉस्मेटिक से जुड़े कारोबारियों को होगा मोटा मुनाफा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
संवत और चंद्रमास
नवग्रहों की स्थिति
- चंद्र देव मिथुन राशि और कर्क राशि में 20 अगस्त को संचार करेंगे।
- मंगल देव मंगलवार को पूरे दिन कन्या राशि में रहेंगे।
- बुध देव 20 अगस्त को कर्क राशि में रहेंगे।
- आज पूरे दिन मीन राशि में शनि उपस्थित रहेंगे।
- बुध प्रदोष व्रत के पावन दिन राहु ग्रह कुंभ राशि में रहने वाले हैं।
- शुक्र देव आज मिथुन राशि में रहेंगे।
- मिथुन राशि में गुरु देव आज अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
- सूर्य देव आज सिंह राशि में रहने वाले हैं।
- केतु ग्रह आज बुधवार को सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 20 अगस्त को 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, होगी नई शुरुआत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines