Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 15 March 2026: पापमोचनी एकादशी पर कृष्ण नृसिंह द्वादशी और मीन संक्रांति का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: कल पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. साथ ही कृष्ण नृसिंह द्वादशी और मीन संक्रांति का संयोग बन रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं कल 15 मार्च 2026 के राहुकाल, शुभ योग, मुहूर्त और अन्य जरूरी बातों के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 14, 2026 08:47
Aaj Ka Panchang 15 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 15 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से होगी, जो सुबह 09:16 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक द्वादशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा कल ही पापमोचनी एकादशी, कृष्ण नृसिंह द्वादशी और मीन संक्रांति है. चलिए अब जानते हैं 15 मार्च 2026, सूर्य देव को समर्पित रविवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत श्रवण से होगी, जो सुबह 05:56 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक धनिष्ठा नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 29 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 51 मिनट पर (16 मार्च 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 02 बजकर 48 मिनट पर

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 15 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मकर राशि में 15 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह और शुक्र ग्रह: मीन राशि में 15 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 15 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 15 मार्च 2026 (रविवार) को रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह: कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में 15 मार्च 2026 (रविवार) को गोचर करेंगे.

संवत और चंद्रमास

Samvat

योग

रविवार को प्रात: काल से लेकर सुबह 10:25 मिनट तक परिघ योग रहेगा, जिसके बाद अगले दिन (16 मार्च 2026) की सुबह तक शिव योग रहने वाला है.

15 मार्च 2026 का शुभ समय

15 March 2026 Ka Shubh Muhurat

ये भी पढ़ें- Numerology: चतुराई और मधुरता से जीत हासिल करते हैं इन तिथियों पर जन्मे लोग, Ishqan De Lekhe की हीरोइन Isha Malviya का भी ये ही है Mulank

---विज्ञापन---

15 मार्च 2026 का अशुभ समय

15 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

बता दें कि बालव करण से 15 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत होगी, जो सुबह 09:17 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रात 09:34 मिनट तक कौलव करण और अंत में तैतिल करण रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 14, 2026 08:47 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.