Aaj Ka Rashifal: अच्छा या बुरा, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें 14 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 14 मार्च 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बहुत बुरा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज शनिवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 14 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, वरियान योग और दिशा शूल पूर्व का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा केवल चंद्र ग्रह का मकर राशि में गोचर होगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 14 मार्च 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि:-
मेष राशि के जातकों का भाग्य आज उनका पूरा सहयोग देगा. परिवार के साथ समय व्यतीत होगा. इसके अलावा आप अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता का प्रयोग करने में सफल होंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि:-
सेहत को लेकर परेशान रहेंगे. हालांकि, आज आपके व्यवहार में बदलाव आएगा, जो कामकाज के लिए उत्तम होगा. बता दें कि आज का दिन आपकी माता और बहन के लिए भी उत्तम रहेगा.

मिथुन राशि:-
आज आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे और फल भी अनुकूल ही मिलेगा. दिनभर सात्विक विचार आपके मन में आएंगे और परमात्मा की कृपा आप पर बनी रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि:-
इस राशि के जातकों का दिन पूरी तरह से उत्तम रहेगा. आज आपको कई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. हालांकि, पेट में दिक्कत हो सकती है.

सिंह राशि:-
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा. खासकर, सिर चकराने की समस्या रह सकती है. आज आप किसी और के विवाद में अपनी राय न दें, वरना फंस सकते हैं. साथ ही आपके पुराने विवाद फिर से खड़े हो जाएंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि:-
आज आपको अपनी माता की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगी. साथ ही आपका मन किसी काम में पूरी तरह से नहीं लग पाएगा. हालांकि, कुछ कार्य के पूर्ण होने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी.

तुला राशि:-
इस राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ होगा. साथ ही नौकरी में तरक्की हो सकती है. शाम से पहले किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी. इसके अलावा व्यापारी वर्ग की इनकम में इजाफा होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि:-
आज आप अपने व्यवहार पर संयम रखें और अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. हालांकि, यात्रा करना आज अच्छा नहीं रहेगा. धन हानि होने की संभावना है.

विज्ञापन

धनु राशि:-
आज आपको परिजनों व पिता का सहयोग मिलेगा. साथ ही शाम से पहले जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं. कारोबारियों को भी मुनाफे में वृद्धि देखने को मिलेगी. हालांकि, आज आप लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना नुकसान होगा.

मकर राशि:-
आज आप सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे. यदि आज आप अपने मन की करेंगे तो फायदा होगा. हालांकि, लोगों को अनावश्यक सलाह देने से बचें. आज आप अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतें, नहीं तो पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं.

विज्ञापन

कुंभ राशि:-
आज आप नया काम शुरू करने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा. साथ ही कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. हालांकि, आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी बरतें. 

मीन राशि:-
आज मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, लेकिन शैक्षणिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. बता दें कि पति-पत्नी के बीच आज तालमेल बना रहेगा. हालांकि, पारिवारिक कार्यों में धन अधिक खर्च होगा. साथ ही आपको पेट में दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ