Jyotish Shastra

Video: ग्रह मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ना है खतरे की घंटी, जानें प्रभाव और उपाय

Jyotish Shastra: ग्रह मंगल और शनि की कुछ स्थितियां लाभदायक नहीं होती हैं. खासकर, मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ना एक बहुत बड़ा अशुभ संयोग है, जिसके प्रभाव और बचने के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी आपको यहां मिल जाएगी.

Jyotish Shastra: मंगल और शनि, दोनों ही ग्रह हैं और वो भी बेहद शक्तिशाली. कुंडली में जब भी ये दोनों ग्रह साथ आते हैं या इनके कारण योग बनता है तो मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव जरूर देखने को मिलता है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि शनि की महादशा में मंगल की अंतर्दशा या मंगल की महादशा में शनि की अंतर्दशा जब चल रही हो तो उस दौरान कुंडली में मंगल ग्रह पर शनि ग्रह की दृष्टि पड़ना शुभ नहीं होता है. ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. इसके अलावा कुंडली के दूसरे भाव, सातवें भाव और 12वें भाव में शनि और मंगल की युति होना भी शुभ नहीं होता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति के शादी टूटने की संभावना बनी रहती है.

विज्ञापन

हालांकि, मंगल ग्रह और शनि ग्रह की शांति के लिए कुछ उपायों को करके अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है. उपायों की जानकारी आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ