Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 14 April 2026: बैसाखी के दिन होगा वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण, जानें दिन के सभी शुभ मुहूर्त

Kal Ka Panchang: कल बैसाखी का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण भी होगा. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण त्योहार भी हैं. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं इस दिन के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और योग आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Apr 13, 2026 11:36
Aaj Ka Panchang 14 April 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 14 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी से होगा, जो सुबह 12:12 पर समाप्त होगी. इसके बाद दिन के अंत तक त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही कल बैसाखी, मीन संक्रांति और कृष्ण वामन द्वादशी है. इसके अलावा सुबह 06:54 से सुबह 08:31 के बीच वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण करना शुभ रहेगा. चलिए अब जानते हैं 14 अप्रैल 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो शतभिषा से दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 04:05 बजे समाप्त होगा. इसके बाद दिन के अंत तक पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

योग

शुक्ल योग से 14 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 03:39 तक रहेगा. इसके बाद रात तक ब्रह्म योग रहेगा, जबकि त्रिपुष्कर योग दोपहर 04:06 से सुबह 12:12 तक रहेगा.

करण

करण कौलव से दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 12:46 पर समाप्त होगा. इसके बाद अगले दिन (15 अप्रैल 2026 ) की सुबह तक तैतिल करण रहेगा.

---विज्ञापन---

14 अप्रैल 2026 का शुभ समय

14 April 2026 Ka Shubh Muhurat

14 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

14 April 2026 Ka Ashubh Muhurat

ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 49 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 04 बजकर 24 मिनट पर (15 अप्रैल 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 03 बजकर 33 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

  • मेष राशि में शुक्र ग्रह रहेंगे.
  • सिंह राशि में केतु ग्रह रहेंगे.
  • मेष राशि में सूर्य ग्रह गोचर करेंगे.
  • कुंभ राशि में राहु ग्रह और चंद्र ग्रह रहेंगे.
  • मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह रहेंगे.
  • मीन राशि में शनि ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


First published on: Apr 13, 2026 11:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.