हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 December 2025: आयुष्मान योग और हस्त नक्षत्र से हुई शनिवार के दिन की शुरुआत, शुभ मुहूर्त से लेकर ग्रहों की स्थिति जानें

Aaj Ka Panchang: आज 13 दिसंबर 2025, वार शनिवार के दिन की शुरुआत आयुष्मान योग और हस्त नक्षत्र से हुई है, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है. चलिए पंचांग की मदद से जानते हैं शनिवार के दिन के अन्य योग, नक्षत्र, करण, शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 13 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 13 दिसंबर 2025 को पौष माह का नौवां दिन है. आज दोपहर 4 बजकर 38 मिनट तक पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. नवमी तिथि के बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाली है. नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत हस्त से हुई है, जो कल सुबह तक रहने वाला है. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी. चलिए अब विस्तार से जानते हैं 13 दिसंबर 2025, हनुमान जी और शनि देव को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

आज के शुभ-अशुभ योग

आज प्रात: काल से लेकर सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा. आयुष्मान योग के बाद सौभाग्य योग का आरंभ होगा, जो कल सुबह तक रहने वाला है. बता दें कि आज अशुभ विडाल योग का भी संयोग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 07:05
  • सूर्यास्त- शाम 05:26
  • चन्द्रोदय- प्रात: काल 01:57 (14 दिसंबर 2025)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 01:07

संवत और चंद्रमास

नवग्रहों की स्थिति

  • मंगल ग्रह- धनु राशि में रहेंगे.
  • गुरु ग्रह- मिथुन राशि में रहेंगे.
  • शनि ग्रह- मीन राशि में रहेंगे.
  • राहु ग्रह- कुंभ राशि में रहेंगे.
  • केतु ग्रह- सिंह राशि में रहेंगे.
  • सूर्य ग्रह- वृश्चिक राशि में रहेंगे.
  • बुध ग्रह- वृश्चिक राशि में रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह- वृश्चिक राशि में रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह- सिंह राशि और कन्या राशि में संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Cancer Arthik Horoscope 2026: नए साल में कर्क राशि वालों को निवेश से लाभ होगा या खर्च करेंगे परेशान? पढ़ें वार्षिक राशिफल

विज्ञापन

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

आज के करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में गर था. गर करण आज प्रात: काल से लेकर दोपहर 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. आज जैसे ही गर करण खत्म होगा, वैसे ही वणिज करण का आरंभ होगा. वणिज करण कल सुबह तक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Shri krishna Ashtakam In Hindi: रोजाना करें श्री कृष्ण अष्टकम का पाठ, समय पर पूरा होगा हर काम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola