हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज दोपहर से लेकर देर रात तक रहेगी भद्रा, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 12 अक्टूबर 2025 का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 12 अक्टूबर 2025, वार रविवार को दोपहर से लेकर देर रात तक भद्रा काल रहेगा, जिसे काफी अशुभ माना जाता है. आइए अब जानते हैं आज कब से कब तक भद्रा रहेगी. साथ ही आपको दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में जानने को मिलेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 12 October 2025: ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल को बेहद अशुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता नहीं मिलती है, बल्कि दुर्घटना होने की संभावना ज्यादा रहती है. भद्रा सूर्य देव की पुत्री हैं. ऐसे में सूर्य देव को समर्पित रविवार के दिन लंबे समय तक भद्रा काल का रहना कई लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं भद्रा काल के सही समय और 12 अक्टूबर 2025 के पंचांग के बारे में.

तिथि और दिशा शूल

आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद अगले दिन की सुबह तक सप्तमी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा दिनभर पश्चिम दिशा शूल रहेगी.

संवत और चंद्रमास

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

नक्षत्र और करण

करण की बात करें तो इस वक्त मृगशीर्ष चल रहा है, जो दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक रहेगा. जैसे ही आज दोपहर में मृगशीर्ष नक्षत्र का समापन हो जाएगा, वैसे ही आद्रा नक्षत्र का आरंभ होगा. बता दें कि आद्रा नक्षत्र आज देर रात तक रहने वाला है. इसके अलावा आज प्रात: काल से लेकर षष्ठी तिथि तक वणिज करण रहेगा. वणिज करण के समाप्त होते ही विष्टि करण का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

सूर्योदय, चंद्रास्त, सूर्यास्त और चंद्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 06:35
  • चन्द्रास्त- दोपहर 12:09
  • सूर्यास्त- शाम 06:17
  • चन्द्रोदय- रात 10:49

आज का शुभ समय

आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

  • कुंभ राशि में आज अकेले राहु ग्रह रहेंगे.
  • केतु ग्रह आज सिंह राशि में रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति ग्रह आज मिथुन राशि में संचार करेंगे.
  • मंगल देव आज युति स्थिति में तुला राशि में बुध देव के साथ रहेंगे.
  • चंद्र देव आज वृषभ राशि और मिथुन राशि में संचार करेंगे.
  • शनि ग्रह आज दिनभर मीन राशि में संचार करने वाले हैं.
  • कन्या राशि में सूर्य देव अकेले नहीं रहेंगे, उनके साथ आज शुक्र देव युति स्थिति में रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा 12 अक्टूबर का दिन? पढ़ें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola