हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Love Rashifal: मिथुन समेत इन 5 राशियों की मैरिड लाइफ पर मंडराया खतरा!

Aaj Ka Love Rashifal 5th May 2024: आज का दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए सबसे बुरा रह सकता है। हालांकि कुछ लोगों का दिन अच्छा भी रह सकता है। आइए जानते हैं दिन रविवार का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 5th May 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का पांचवां दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। वहीं कुछ लोगों के लिए उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन भी हो सकता है। उनकी मैरिड लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर समय रहते आपने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश नहीं की, तो बात तलाक तक भी पहुंच सकती है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए आज 5 मई 2024 का दैनिक लव राशिफल।

यह भी पढ़ें- ग्रहों के सेनापति का हुआ राहु के साथ मिलन, अगले कुछ दिन में पैसों से गदगद हो जाएंगी ये राशियां

विज्ञापन

मेष राशि

शादी से पहले की किसी बात को लेकर आज आपकी और पति की लड़ाई हो सकती है। अगर आपने अभी भी उन्हें सच नहीं बताया, तो बात तलाक लेने तक भी पहुंच सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है, जिसकी वजह से इनका कोई भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता है। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा, तो जिंदगीभर आपको अकेला भी रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आज सुबह-सुबह आपकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो सकती है, जिसका असर ऑफिस में आपके काम पर भी पड़ सकता है। बॉस से फालतू बात पर बहस भी हो सकती है।

कर्क राशि

कारोबार की टेंशन की वजह से आप अपनी लव लाइफ पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका असर भविष्य में आपको देखना पड़ सकता है। आपका रिश्ता खराब न हो, इसके लिए अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के लोगों का दिन अच्छा रह सकता है। शाम में पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।

कन्या राशि

बच्चों की गलतियों की वजह से मैरिड कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए आज शादी का रिश्ता आ सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

मैरिड कपल के बीच घरवालों की वजह से लड़ाई हो सकती है। सिंगल लोगों की ऑफिस में बॉस से किसी जरूरी काम को लेकर बहस हो सकती है।

वृश्चिक राशि

बीते कई दिनों से मैरिड कपल के बीच का विवाद बढ़ सकता है। समय रहते अगर आपने बात को नहीं संभाला, तो बात तलाक लेने तक भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन

धनु राशि

जिन लोगों की उम्र शादी लायक हो गई है, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। अगर आपने शादी के लिए हां कर दी, तो साल के अंत तक आपके घर में शहनाइयां भी बज सकती हैं।

मकर राशि

आज का दिन रोजमर्रा की तरह ही सामान्य रह सकता है। लेकिन काम के प्रेशर की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है, जिसके कारण रात में पत्नी से लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

गर्मियों की छुट्टियों में पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोग दोस्तों के साथ शाम में कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि

मैरिड कपल्स रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात आज उनके पहले प्यार से हो सकती है। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू रखा, तो आप फिर से रिलेशनशिप में आ सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा, बुध देव बना देंगे करोड़पति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola