ग्रहों के सेनापति का हुआ राहु के साथ मिलन, अगले कुछ दिन में पैसों से गदगद हो जाएंगी ये राशियां

Mangal Rahu Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ दिन पहले राहु और मंगल की युति हो गई है। ऐसे में कुछ राशियों को अचानक धन का लाभ हो सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु और मंगल की युति से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

Mangal Rahu Yuti 2024

Mangal Rahu Yuti 2024: पूरे ब्रह्मांड में ग्रहों की संख्या 9 है। बता दें कि जब भी ग्रह अपनी राशि बदलते हैं या एक दूसरे के साथ मिलते हैं तो शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। इन राजयोगों को बनने से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही ग्रहों के सेनापति मंगल देव मीन राशि में प्रवेश किए हैं, जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में सेनापति और राहु का मिलन हो गया है। दोनों ग्रहों के मिलने से कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति अचानक बदल सकती है। तो आज इस खबर में उन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए राहु और मंगल की युति बेहद ही शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। जीवन से सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवन खुशहाल बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनको अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए मंगल और राहु की युति बेहद शुभ और अनुकूल रहेगी। सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। जो लोग लंबे समय से बीमार हैं उनको राहत मिल सकती है। मंगल और राहु की कृपा से भौतिक सुखों में विस्तार होगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होने वाला है। जिन लोगों का विदेश जाने का सपना है वह बहुत जल्द पूरा होने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को कुछ दिनों में आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। मंगल देव की कृपा से नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही घर भी खरीद सकते हैं। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनको अचानक सफलता मिल सकती है। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ