---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

यहां श्रीराम को दी जाती है तोपों की सलामी, जानें 5 प्रसिद्ध मंदिर

5 Famous Ram Mandir: पूरे देश में भगवान राम के सैकड़ों मंदिर हैं। उनमें से 5 मंदिर ऐसे हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं बेहद खास हैं। राजा राम मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि यहां प्रभु को तोपों की सलामी दी जाती है।

---विज्ञापन---

5 Famous Ram Mandir in India: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने वाली है। देश में अयोध्या के अलावा भी कई जगहों पर श्रीराम के मंदिर हैं। लेकिन, देश में भगवान श्रीराम से जुड़े ऐसे 5 मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खास होने के साथ-साथ प्रचलित भी हैं।

Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या है। सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के हृदय में श्रीराम के प्रति गहरी आस्था है। धार्मिक स्थल अयोध्या सरयू नदी के किनारे है। पौराणिक काल में इसका नाम सप्तपुरी था। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के इस मंदिर में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है।

---विज्ञापन---

Bhadrachalam mandirभद्राचलम मंदिर, तेलंगाना

तेलंगाना के भद्राचलम में सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर है। यह मंदिर प्रभु श्रीराम को समर्पित है। यहां राम नवमी के अवसर पर खास पूजन का आयोजन किया जाता है। देश से अलग-अलग हिस्सों से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर गोदावरी नदी के किनारे है। मान्यता है कि जब श्रीराम सीता माता की खोज में जा रहे थे तो यहां कुछ समय ठहरे।

---विज्ञापन---

Raghunath Templeरघुनाथ मंदिर, जम्मू

जम्मू का राम मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। इस मंदिर के साथ 7 और भी मंदिर जुड़े हैं। सनातन धर्म की मान्यताओं में इसका खास महत्व है। मुगल काल का यह मंदिर अनोखी कलाकृति के लिए फेमस है।

---विज्ञापन---

Ram Raja Mandir

राजा राम मंदिर, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के ओरछा में बेतवा नदी के किनारे ‘राजा राम मंदिर’ है। इस राम मंदिर से जुड़ी अनोखी कथा है। मान्यता है कि ओरछा की महारानी श्री राम की भक्त थीं। महारानी की इच्छा थी कि राम यहां कुछ समय के लिए रहें। समय आने पर ऐसा ही हुआ। यहां भगवान श्रीराम को राजा के रूप में भी पूजा जाता है। राम नवमी के दिन यहां भगवान को तोपों की सलामी दी जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीता जी का यह मंदिर महिलाओं के लिए खास, मिलता है अखंड सौभाग्य का वरदान!

ramamsawmi mandirरामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु का रामास्वामी मंदिर अयोध्या के दक्षिण में स्थित है। इस राम मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। मंदिर में प्रभु श्रीराम के साथ-साथ माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा मौजूद हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 17, 2024 12:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola