---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ank Jyotish: ‘कूल स्वभाव’ के होते हैं इस मूलांक के जातक, प्रखर बुद्धि से कमाते हैं अपार धन, बरसती है चंद्रदेव की कृपा

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में के खास मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव माना जाता है. ऐसे लोगों को प्रखर बुद्धि, संतुलित व्यक्तित्व और आकर्षक व्यवहार के कारण करियर व रिश्तों में अलग पहचान मिलती है. यही गुण इन्हें धन और सफलता की ओर तेजी से आगे बढ़ाते हैं.

---विज्ञापन---

Ank Jyotish: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर अंक व्यक्ति के स्वभाव और जीवन दिशा के बारे में खास संकेत देता है. इसी क्रम में मूलांक 2 (Radix 2) को चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है. इस मूलांक के लोग आमतौर पर शांत, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं. इनका व्यक्तित्व संतुलित और आकर्षक माना जाता है, जो इन्हें सामाजिक जीवन, करियर और रिश्तों में अलग पहचान दिलाने में मदद करता है. आइए जानते हैं, ये लोग प्रखर बुद्धि के क्यों होते हैं और इनके व्यक्तित्व की अन्य खासियतें क्या हैं?

होते हैं शांत और संतुलित

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है. इस अंक के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं, जिसे मन और भावनाओं का कारक कहा जाता है.

---विज्ञापन---

इसी कारण मूलांक 2 के लोग सामान्यतः शांत, धैर्यवान और संयमित होते हैं. कठिन परिस्थितियों में भी ये अक्सर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं. इनका व्यवहार सौम्य होता है और लोग इनके साथ सहज महसूस करते हैं.

रचनात्मक सोच और भावुकता एक साथ

मूलांक 2 वाले लोग दिल से काफी नरम होते हैं. वे दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं. यही कारण है कि इन्हें सहानुभूति रखने वाला और सहयोगी स्वभाव का माना जाता है. इनकी कल्पनाशक्ति भी मजबूत होती है. कई लोग लेखन, संगीत, अभिनय, पेंटिंग या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं. कुछ मामलों में ये अच्छे सलाहकार, शिक्षक या मार्गदर्शक भी साबित होते हैं, क्योंकि वे लोगों की समस्याओं को धैर्य से सुनते हैं.

---विज्ञापन---

होती है धन कमाने की अपार क्षमता

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के लोगों में योजना बनाने की अच्छी क्षमता होती है. ये अक्सर सोच-समझकर फैसले लेते हैं और धन के मामले में बचत पर ध्यान देते हैं. अंक ज्योतिष के विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे लोग मानसिक कौशल और बुद्धि के बल पर आगे बढ़ना पसंद करते हैं.

करियर में आगे बढ़ने में माहिर

शिक्षा, काउंसलिंग, चिकित्सा, कला, मीडिया या आयात-निर्यात जैसे क्षेत्रों में मूलांक 2 के लोगों बेहतर अवसर मिलते हैं. दूध, पानी या अन्य तरल पदार्थों से जुड़े व्यापार को भी कुछ अंक ज्योतिषी इनके लिए अनुकूल बताते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sleeping Vastu Tips: इस दिशा में सिर करके सोना है सबसे खतरनाक, सेहत और किस्मत दोनों पर पड़ता है बुरा असर

रिश्तों में संवेदनशील लेकिन समर्पित

मूलांक 2 के लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. वे अपने परिवार और मित्रों के प्रति वफादार माने जाते हैं. प्रेम जीवन में ये काफी रोमांटिक और केयरिंग होते हैं. हालांकि कभी-कभी अधिक भावुकता के कारण इन्हें निराशा भी हो सकती है. इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना इनके लिए जरूरी माना जाता है.

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस मूलांक के लोगों को मानसिक तनाव, सर्दी-जुकाम, पेट या छाती से जुड़ी परेशानियों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है. नियमित ध्यान, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच इनके लिए फायदेमंद मानी जाती है.

शुभ दिन और रंग

अंक ज्योतिष में सोमवार को मूलांक 2 वालों के लिए शुभ माना जाता है. सफेद, क्रीम और हल्का हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताए जाते हैं.

---विज्ञापन---

ये उपाय है लाभकारी

कई अंक ज्योतिषी मानसिक शांति के लिए मोती या मूनस्टोन धारण करने की सलाह देते हैं. इसके साथ ही सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध अर्पित करना और घर की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करना भी शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Shani Puja: यहां काले नहीं ‘भगवा’ रंग में दिखते हैं शनिदेव, पिंडी रूप में होती है पूजा, दर्शन मात्र से साढ़ेसाती-ढैय्या से मिलती है मुक्ति

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 08, 2026 11:32 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola