प्राण प्रतिष्ठा से पहले 'प्रायश्चित पूजा' क्यों? जानें हर एक बात

Prayashchit Puja Before Ram Mandir Inauguration: अयोध्या, श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रायश्चित पूजा का आयोजन किया गया है। जानिए, आखिर प्रायश्चित पूजा क्यों?

Prayashchit Puja

प्रायश्चित पूजा।

विज्ञापन

Prayashchit Puja Before Ram Mandir Inauguration: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज प्रायश्चित पूजा हो रही है। यह पूजा 22 जनवरी को होने वाली प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हो रही है। राम की नगरी में प्रायश्चित पूजा के लेकर प्रत्येक राम भक्त यह जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्यों? जब प्रभु राम कण-कण में विराजमान हैं तो फिर प्रायश्चित पूजा की जरूरत ही क्या? राम मंदिर परिसर में होने वाले इस प्रायश्चित पूजा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रायश्चित पूजा क्या होती है?

Advertisment

सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार, प्रायश्चित पूजा तब की जाती है जब मनुष्य से जाने-अनजाने में कोई गलती या भूल हो जाती है। कहतें है कि प्रभु श्रीराम ने भी रावण का वध करने के बाद रामेश्वर में प्रायश्चित के निमित्त पूजा की थी। उस उस समय प्रभु श्रीराम ने रामेश्वरम में ब्रह्म हत्या दोष के प्रायश्चित के लिए शिव जी की पूजा-अर्चना की थी।

उस वक्त उनके साथ सीता माता भी थीं। सनानत धर्म की मान्यता के अनुसार, हर अगर भूल से किसी जीव-जन्तु की मृत्यु हो जाती है, तो इसके लिए प्रायश्चित पूजा का विधान है। इस पूजा में नवग्रह समेत सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही पूजन की समाप्ति के बाद हवन किया जाता है।

विज्ञापन

इस वजह से हो रही है प्रायश्चित पूजा 

आम लोगों के मन में सवाल है कि आखिर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रायश्चित पूजा क्यों हो रही है। इस संबंध में पं. वैद्यनाथ झा ने बताया कि राम मंदिर के संबंध में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रायश्चित पूजा जरूरी है।

विज्ञापन

ऐसा इसलिए क्योंकि भूमि पूजन के दौरान गड्ढा खोदने के दौरान हो सकता ही जीव-जंतु की मृत्यु हो गई हो। ऐसा भी संभव है कि मंदिर निर्माण के दौरान पेड़-पौधे भी नष्ट हुए हों। ऐसे में इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर आयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रायश्चित पूजा हो रही है। सनातन धर्म में प्रायश्चित का विधान है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ