हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

1 अगस्त को खुशियों से भर जाएगा इन 5 राशियों का दामन, होगा मोटा लाभ

Lucky Zodiac signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 1 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इन राशि वालों को करियर, पर्सनल और लव लाइफ में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं।

विज्ञापन
Credit- freepik

Lucky Zodiac signs: कुछ लकी राशियों के लिए 1 अगस्त का दिन बेहद ही शानदार रहेगा। इन राशि वालों को बंपर लाभ होने की उम्मीद है। इसके साथ ही इन राशि वालों के हर तरह के काम भी इस दिन बनते नजर आएंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार इन राशि वालों को प्रेम जीवन में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को लिए अगस्त माह का पहला दिन सबसे अच्छा रहेगा।

तुला राशि

चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात हो सकती है, जिससे नए अवसर मिलेंगे। समय आपके पक्ष में है और धार्मिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी, लेकिन सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में विष्टि करण के कारण सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

संतान से सुख और सहयोग मिलेगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी। नए कार्य की शुरुआत और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आप अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और किसी बड़े कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपने प्रभाव से उन्हें नियंत्रित कर लेंगे। दिन की शुरुआत से ही शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

धनु राशि

दूरस्थ स्थानों की यात्रा से लाभ मिलेगा। धन निवेश और विदेश से जुड़े मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। दिन की शुरुआत में कुछ अनावश्यक कार्यों में समय लग सकता है, लेकिन बाद में लाभ की स्थिति बनेगी। नए वाहन या भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी का मन बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

मकर राशि

साहित्य, सौंदर्य, और क्रय-विक्रय के क्षेत्रों में विशेष लाभ के योग हैं। आपके प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दिन की शुरुआत सुखद रहेगी और मध्य में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा और विरोधी आपके पक्ष में रहेंगे। महीने के अंत में भूमि या भवन से जुड़े कार्य सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।

विज्ञापन

मीन राशि

निजी और सरकारी क्षेत्रों में रोजगार संबंधी सफलता मिलेगी। कार्य और व्यापार में गति निर्बाध रहेगी और किसी विशेष कार्य की सफलता से हर्ष होगा। परिवार और मित्रों के साथ तालमेल बना रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और नया मकान या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-इन 3 राशियों के चुनौतिपूर्ण रहेगा 1 अगस्त, रहें सावधान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola