---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

किसने बनाया दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड? वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा; 25000 साल पहले हुआ था निर्माण

Secrets Of Pyramids : इंडोनेशिया में स्थित एक पिरामिड में एक लेयर ऐसी मिली है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसका निर्माण 25,000 साल से भी पहले हुआ था। यह बात इसे दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड बनाती है। लेकिन, रिसर्च के दौरान कुछ ऐसी बातें भी सामने आईं जो संकेत देती हैं कि शायद इसका निर्माण इंसानों ने किया ही न हो।

---खबर नीचे जारी है---

Who Built World’s Oldest Pyramid : गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे पुराने पिरामिड (लगभग 2630 बीसी) के रूप में मिस्र के जोसेर स्टेप पिरामिड (Djoser Step Pyramid) का नाम दर्ज है। लेकिन, पिछले साल अक्टूबर में आई एक रिसर्च में दावा किया गया था कि इंडोनेशिया में स्थित गुनुंग पैडांग पिरामिड की एक परत का निर्माण करीब 25,000 साल पहले किया गया था। इसके बाद से ही इसे लेकर चर्चा चलती आ रही है कि इस पिरामिड का निर्माण इंसानों ने किया भी था या नहीं।

इंडोनेशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज के डैनी हिलमैन के नेतृत्व में हुई यह रिसर्च आर्कियोलॉजिकल प्रोस्पेक्शन नामक जर्नल में पब्लिश हुई थी। इसमें कहा गया था कि पिरामिड का कोर एंडेसाइट लावा से बना है जिसे सावधानपूर्वक गढ़ा गया था। इसमें यह संभावना भी जताई गई थी कि पिरामिड के सबसे पुराने हिस्सा जिस चीज का बना है वह शायद वह प्राकृतिक रूप से लावा की एक पहाड़ी के रूप में उत्पन्न हुआ था। बाद में इसे गढ़ा गया होगा और फिर आर्किटेक्चरल सामग्री के तौर पर इसका इस्तेमाल किया गया होगा।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

रिसर्च पेपर के अनुसार यह स्टडी आखिरी हिमयुग से चले आ रहे एडवांस्ड मेसनरी (राजमिस्त्री का काम) के स्किल्स पर रोशनी डालती है। इस रिसर्च में सामने आए तथ्य इस मान्यता को चुनौती देते हैं कि मानव सभ्यता और कंस्ट्रक्शन की एडवांस्ड तकनीकें लगभग 11,000 साल पहले अस्तित्व में आई थीं। गुनुंग पैडांग और तुर्की के गोबेकली टीप जैसे अन्य स्थलों पर हुई रिसर्च के दौरान मिले सबूत संकेत देते हैं कि कंस्ट्रक्शन के एडवांस तरीकों का इस्तेमाल तब भी हो रहा था जब शायद खेती किसानी की शुरुआत भी नहीं हुई थी।

---खबर नीचे जारी है---

किसने किया इस पिरामिड का निर्माण?

रिसर्चर्स ने यह दावा भी किया है कि इंडोनेशिया के गुनुंग पैडांग पिरामिड का निर्माण करने वालों में अद्भुत क्षमताएं रही होंगी। साउथर्न कनेक्टिकट स्टेट यूनिवर्सिटी के आर्कियोलॉजिस्ट बिल फारले के अनुसार गुनुंग पैंडांग से मिले 27,000 साल पुराने सॉइल सैंपल्स की डेटिंग सही है। लेकिन, इनमें किसी तरह की इंसानी गतिविधि (चारकोल या हड्डियों के अवशेष) के सबूत नहीं मिले हैं। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि इस पिरामिड का निर्माण इंसानों किया ही न हो। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए  रिसर्च चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा प्लान, अब चांद पर बनेगा नया ‘घर’

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: आसमान में चमकेगा नकली तारा! क्या है NASA की प्लानिंग?

ये भी पढ़ें: आंख जैसा दिखता है ये ग्रह, हो सकता है एलियंस का ठिकाना!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 08, 2024 06:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola