नेपाल में भोटेकोशी-त्रिशूली नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने करीब पांच दशक पुराने चीन के बांध हादसे की यादें ताजा कर दी हैं. बहुत कम लोगों को पता होगा कि अगस्त 1975 में चीन के हेनान प्रांत में बानचियाओ बांध टूटने से ऐसी तबाही मची थी, जिसे आज भी दुनिया की सबसे घातक बाढ़ आपदाओं में गिना जाता है. ये बांध उस समय चीन की नदियों के बहाव को कंट्रोल करने के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते थे और सोवियत इंजीनियरों की मदद से री-कंस्ट्रक्ट भी किया गया था.
बानचियाओ बांध को 1951-52 के दौरान रू नदी पर बनाया गया था. इसका इस्तेमाल बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए होना था. बांध में कुछ वर्षों बाद दरारें सामने आईं, जिसके बाद 1955-56 में इसे सोवियत एक्सपर्ट्स की सलाह पर मजबूत किया गया. इसके बाद इसे ‘आयरन डैम’ यानी लोहे का बांध कहा जाने लगा.
यह भी पढ़ें: बाढ़ से तबाही के बाद नेपाल के मुर्दाघरों में नहीं बची जगह, अपनो को ढूंढ़ने के लिए चक्कर काट रहे परिजन
तीन दिन में हुई एक साल जितनी बारिश
चीन में आई भीषण बाढ़ का मुख्य कारण टाइफून नीना को बताया गया, जिसकी वजह से जोरदार बारिश हुई. 5 से 7 अगस्त 1975 के बीच लिंझुआंग में 1,605 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. बानचियाओ में भी तीन दिनों के दौरान 1,422 मिलीमीटर बारिश हुई. सिर्फ 7 अगस्त को वहां 784 मिलीमीटर पानी बरसा. भारी बारिश के कारण बांध में पानी आने की रफ्तार करीब 13,000 घन मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गई, जबकि इसकी निकासी क्षमता लगभग 1,700 घन मीटर प्रति सेकंड थी. लगातार बढ़ते दबाव के बीच 8 अगस्त की आधी रात के बाद बांध टूट गया.
एक के बाद एक कई बांध हुए फेल
बानचियाओ से करीब 32 किलोमीटर दूर शिमानतान बांध भी टूट गया. इसके बाद कई छोटे बांध भी एक के बाद एक ढह गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 62 बांध एक रात में टूटे थे. बानचियाओ से निकला पानी छह घंटे में करीब 70.1 करोड़ घन मीटर तक पहुंच गया और बाढ़ का फैलाव 10 से 15 किलोमीटर तक हो गया. इस आपदा में शुरुआती तौर पर करीब 62000 लोगों की जान गई, जबकि बाढ़ के बात फैली भुखमरी और बीमारियों के चलते करीब एक लाख और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. हालांकि मृतकों के आधिकारिक आंकड़ों को लेकर पुष्टि नहीं की जा सकी है. बाद में चीन पर इस आपदा से होने वाले लोगों की मौत की जानकारी छिपाने का भी आरोप लगा.
यह भी पढ़ें: 5 महीने पहले ही बजा था खतरे का अलार्म… ग्लेशियरों के फटने को लेकर रिसर्च में बड़ा खुलासा, फिर भी नहीं हुआ कोई इंतजाम
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
3 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
7 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
9 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
10 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
12 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
22 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines