---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

World: चार शहरों में चीनी मुखौटा कंपनियों को “फर्जी निदेशक” प्रदान करने वाली भारतीय संस्थाओं पर कार्रवाई

नई दिल्ली: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने गुरुवार को दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में सैकड़ों चीनी मुखौटा कंपनियों को “फर्जी निदेशक” प्रदान करने वाली भारतीय संस्थाओं पर कार्रवाई शुरू की है।सूत्रों के अनुसार “कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने आज दोपहर 3.30 बजे छापेमारी शुरू की थी। विभिन्न राज्यों में ऐसे भारतीय […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) ने गुरुवार को दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में सैकड़ों चीनी मुखौटा कंपनियों को “फर्जी निदेशक” प्रदान करने वाली भारतीय संस्थाओं पर कार्रवाई शुरू की है।सूत्रों के अनुसार “कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने आज दोपहर 3.30 बजे छापेमारी शुरू की थी। विभिन्न राज्यों में ऐसे भारतीय संगठन जो सैकड़ों चीनी मुखौटा कंपनियों को फर्जी निदेशक प्रदान कर रहे थे उन पर छापेमारी की गई। दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में ऐसे कंपनियों के कार्यालय में छापेमारी हुई। 25 से 30 एमसीए अधिकारियों की एक टीम है प्रत्येक स्थान पर छापेमारी की, जो अब भी चल रही है।

अभी पढ़ें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

अभी पढ़ें ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक, दुनियाभर के राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

---विज्ञापन---

सूत्रों के अनुसार  बिना पढ़े-लिखे भारतीय नागरिकों और छोटी नौकरियों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों को चीनी शेल कंपनियों के निदेशक पद पर रखा गया। फिलहाल छापेमारी जारी है और इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी ऋण ऐप मामले से संबंधित जांच के संबंध में बेंगलुरु में छह परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। एजेंसी ने कहा कि संघीय एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत छापेमारी की थी। ईडी ने कहा कि रेजरपे प्राइवेट लिमिटेड, कैशफ्री पेमेंट्स, पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड और चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित और संचालित संस्थाओं के परिसरों को तलाशी अभियान में शामिल किया गया था। कई बड़े पदों पर कम पढ़े-लिखे लोगों को रखा गया।

अभी पढ़ें  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 08, 2022 06:16 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola